प्यार के जाल में 8 बॉयफ्रेंड्स को फंसाया, करोड़ों की ठगी की, 5 साल में अमीर बनने का था प्लान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बीजिंग: अमीर बनने की चाहत में लोग कई तरीके अपनाते हैं — कोई स्टार्टअप शुरू करता है, कोई शेयर बाजार में निवेश करता है। लेकिन चीन की एक युवती ने वो रास्ता चुना, जिसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है। इस लड़की ने प्यार को हथियार बनाया और 8 बॉयफ्रेंड्स को अपने झांसे में लेकर उनसे लाखों की चोरी कर डाली।


अमीरी का लक्ष्य, सौंदर्य बना हथियार

इस युवती का नाम है यिन शुए, जिसकी उम्र 24 साल है। वह एक गरीब परिवार से आती थी लेकिन पांच साल में करोड़पति बनने का सपना लेकर उसने नौकरी छोड़ दी और अपने रूप-रंग में बदलाव लाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई। यिन ने खुद को हाई-क्लास दिखाने के लिए फिटनेस, फैशन और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना शुरू किया।


अमीरों को बनाया निशाना

यिन ने सोशल मीडिया के जरिए अमीर पुरुषों को टारगेट करना शुरू किया। वह उनसे रिलेशनशिप बनाती और फिर उनके घर जाकर डिजाइनर बेल्ट, महंगे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे कीमती सामान चुपचाप चुरा लेती थी। बाद में वह इन्हें सेकेंड हैंड प्लेटफॉर्म्स पर बेच देती।

कुछ ही महीनों में उसने 8 बॉयफ्रेंड्स से करीब 2 लाख युआन (लगभग 22 लाख रुपये) की चोरी कर ली थी।


नौवें शिकार के घर CCTV ने खोल दी पोल

सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन यिन की किस्मत तब पलटी जब उसने नौवें बॉयफ्रेंड को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की। वेलेंटाइन डे पर जब वह उसके घर चोरी कर रही थी, तब घर में लगे CCTV कैमरे ने पूरा वारदात रिकॉर्ड कर लिया।

बॉयफ्रेंड ने तुरंत पुलिस को बुलाया और यिन को गिरफ्तार करवा दिया।


कबूलनामे में खुली असलियत

पुलिस पूछताछ में यिन ने सब कुछ स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसका मकसद पांच साल में कम से कम 10 करोड़ रुपये कमाकर अमीर बनना था। पुलिस ने यिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बाकी बॉयफ्रेंड्स की शिकायतें भी दर्ज की जा रही हैं।


मनोवैज्ञानिक क्या कहते हैं?

विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला “साइकोसोशल प्रेशर” का प्रतीक है, जहां समाज में अमीर बनने का दबाव कुछ लोगों को अनैतिक रास्तों पर ले जाता है। सोशल मीडिया का ग्लैमर और दिखावे की दुनिया कई बार युवाओं को गलत फैसले लेने पर मजबूर कर देती है।

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला