By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Shaurya Dal MP : एमपी में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी मंजूरी, आगे भी कोने-कोने पर ‘साइलेंट आर्मी’ रखेगी नजर
मध्य प्रदेश

Shaurya Dal MP : एमपी में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी मंजूरी, आगे भी कोने-कोने पर ‘साइलेंट आर्मी’ रखेगी नजर

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: June 9, 2026 8:27 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
5 Min Read
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

Shaurya Dal MP : 22 लाख महिलाओं की सबसे बड़ी ‘साइलेंट आर्मी’

Shaurya Dal MP : मध्य प्रदेश कैबिनेट ने महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराध रोकने व उन्हें सशक्त बनाने वाले ‘शौर्या दल’ (Shaurya Dal) को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने (निरंतरता) की मंजूरी दी है। इसे 22 लाख महिलाओं की सबसे बड़ी ‘साइलेंट आर्मी’ भी कहा जा रहा है। मध्यप्रदेश के गांवों और शहरों की गलियों से गुजरते हुए अगर आपको साड़ी का पल्लू संभाले या कॉलेज का बैग टांगे महिलाओं की कोई टोली दिखाई दे, तो उन्हें सिर्फ राहगीर समझने की भूल मत कीजिएगा। यह मध्यप्रदेश की ‘शौर्या दल’ सेना है। यह बिना वर्दी के समाज की वो ‘गार्डियन’ है जो आज देश में महिला सशक्तिकरण की सबसे बुलंद हुंकार बन चुकी है, जिसने महिला सशक्तिकरण की परिभाषा को कागजों से निकालकर धरातल पर साकार कर दिखाया है। वर्ष 2013 में महज़ 6 जिलों से शुरू हुआ यह कारवां आज प्रदेश के कोने-कोने में फैल चुका है, जिसे देखते हुए सरकार ने इसे अगले 5 साल (2026-27 से 2030-31) तक लगातार जारी रखने का महत्वपूर्ण फैसला किया है।

Contents
Shaurya Dal MP : 22 लाख महिलाओं की सबसे बड़ी ‘साइलेंट आर्मी’Shaurya Dal MP : 22 लाख से अधिक की ‘साइलेंट आर्मी’, जहां किशोरी और गृहणी हैं एक साथShaurya Dal MP : आदिवासी अंचलों से शहरों तक हक की हुंकारShaurya Dal MP : देश के लिए नया रोल मॉडल बना ‘मध्यप्रदेश’
Shaurya Dal MP

Shaurya Dal MP : शौर्या दल की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि ये अपराध होने के बाद मोमबत्तियां नहीं जलातीं, बल्कि अपराध होने से पहले ही उसकी कमर तोड़ देती हैं। किसी घर में घरेलू हिंसा की सुगबुगाहट हो, किसी गांव में गुपचुप बाल विवाह मंडप सज रहा हो, या कोई संदिग्ध मानव तस्करी (ट्रैफिकिंग) का जाल बुन रहा हो, शौर्या दल का खुफिया नेटवर्क तुरंत एक्टिव हो जाता है। 15 से 45 वर्ष की ये जांबाज महिलाएं पुलिस और कानून के हस्तक्षेप से पहले अपनी ‘सामुदायिक समझाइश’ के ब्रह्मास्त्र से बड़े-बड़े मामलों को शांति से सुलझा देती हैं।

Shaurya Dal MP : 22 लाख से अधिक की ‘साइलेंट आर्मी’, जहां किशोरी और गृहणी हैं एक साथ

यह देश का शायद सबसे अनोखा और विशाल सामाजिक नेटवर्क है, जिसमें वर्तमान में 22.52 लाख से अधिक महिलाएं और बेटियां सीधे तौर पर जुड़ी हैं। इस दल की खूबसूरती देखिए, एक तरफ जहां 7.64 लाख कॉलेज और स्कूल जाने वाली नई पीढ़ी की लड़कियां अपने तकनीकी और आधुनिक विचारों के साथ इसमें शामिल हैं, वहीं दूसरी तरफ 14.88 लाख अनुभवी गृहणियां और बुजुर्ग महिलाएं हैं, जो समाज की विविधताओं से भलीभांति परिचित हैं। युवा जोश और अनुभव जब एक मंच पर आता है, तो दकियानूसी सोच और नकारात्मक सामाजिक दृष्टिकोण को घुटने टेकने ही पड़ते हैं।

Shaurya Dal MP : आदिवासी अंचलों से शहरों तक हक की हुंकार

महिला एवं बाल विकास विभाग की इस पहल ने सुदूर आदिवासी क्षेत्रों से लेकर शहरी वार्डों तक की महिलाओं को अपनी बंदिशें तोड़कर खुलकर सांस लेने का मौका दिया है। आज ये शौर्या दल सिर्फ सुरक्षा कवच नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के मोर्चे पर महिलाओं की समान पहुंच सुनिश्चित करने का जरिया बन चुके हैं। महिलाएं अब सिर्फ सरकारी योजनाओं की कतारों में खड़ी नहीं होतीं, बल्कि अपने मौलिक अधिकारों के लिए लड़ना सीख चुकी हैं।

Shaurya Dal MP : देश के लिए नया रोल मॉडल बना ‘मध्यप्रदेश’

शौर्या दल ने यह साबित कर दिया है कि असली महिला सशक्तिकरण तब आता है जब चाबी खुद महिलाओं के हाथ में सौंप दी जाए। समाज की नकारात्मक सोच और रूढ़ियों पर प्रहार करता मध्यप्रदेश का यह ‘शौर्या मॉडल’ आज पूरे देश के सामने एक मिसाल है, जो यह संदेश देता है कि जब महिलाएं खुद अपनी और समाज की रक्षक बन जाएं, तो बदलाव को आने से कोई नहीं रोक सकता।

READ MORE : Modi Government 12 Years : 12 साल बेमिसाल, योजनाओं की सौगात ,मई 2024 में शपथ, विकास का अग्निपथ

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMahila Surakshamohan yadavmp cabinetMP NewsnewsShaurya DalShaurya Dal MPShourya Dal SchemeTODAY NEWSWOMEN EMPOWERMENTWomen Welfare
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

MP TOP 10
मध्य प्रदेश

MP TOP 10: भोपाल के इंटरनेशनल स्कूल से लेकर उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर तक की अहम हलचल

By Isa Ahmad
चाणक्य नीति: महिलाओं के सम्मान, अधिकार और अपमान पर आचार्य चाणक्य के 10 महान उपदेश
Pin Postधर्म-संस्कृति

Chanakya Niti on Women Respect : महिलाओं के सम्मान, अधिकार और अपमान पर आचार्य चाणक्य के 10 महान उपदेश

By Swadesh News
dharmendra-pradhan-resignation-neet-ug-controversy
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Dharmendra Pradhan : शिक्षा मंत्री नहीं रहे प्रधान, इस्तीफे से निकला समाधान

By Rakhi Verma Executive Editor
CJP Central Govt Agreement say jp-nadda
दिल्लीदेश- विदेश

CJP Central Govt Agreement : CJP और केंद्र सरकार के बीच बनी सहमति, जेपी नड्डा ने दिया भरोसा, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?