SHARE MARKET: व्यापार वाले दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
SHARE MARKET: The trend of decline continues even on the trading day

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार के कारोबारी ‎दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी है। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 गुरुवार को गिरावट में खुले। कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज गुरुवार को अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों का एलान करेगी। इसी के साथ कॉर्पोरेट अर्निंग्स का सीजन शुरू हो जाएगा। ‎विशेषज्ञ का कहना है कि देसी कंपनियों के नतीजे बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को करीब 140 अंक की गिरावट लेकर 78,206 पर खुला। सुबह 10:30 बजे यह 241.13 की गिरावट लेकर 77,907 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 86.8 अंक फिसलकर 23,602.15 अंक पर खुला। सुबह यह 65.10 अंक की गिरावट के साथ 23,623.85 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, जोमैटो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सन फार्मा, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। वहीं कोटक महिन्द्रा बैंक, इंफोसिस, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं एशियाई बाजारों में बुधवार को गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार दिन के बड़े उतार-चढ़ाव से उबरते हुए लगभग स्थिर बंद हुए। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी, करीब 0.8 फीसदी तक गिर गए थे, लेकिन अंतिम दो घंटों में कुछ रिकवरी देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 50.62 अंक की मामूली गिरावट के साथ 78,148.49 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 भी 18.95 अंक की गिरावट के साथ 23,688.95 पर लगभग सपाट बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में गुरुवार को अस्थिरता देखने को मिली, क्योंकि एशिया-प्रशांत के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में निवेशक चीन के दिसंबर मुद्रास्फीति आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे। निक्केई 0.49 फीसदी गिरा, टॉपिक्स इंडेक्स में 0.61 फीसदी की गिरावट रही और एएसएक्स 200 में 0.40 फीसदी की कमी दर्ज की गई। हालांकि, कोस्पी ने हल्की बढ़त के साथ कारोबार किया। अमेरिकी बाजारों में एसएंडपी 500 और डॉव जोन्स ने मामूली बढ़त दर्ज की। फेडरल रिजर्व के मिनट्स से यह साफ हुआ कि नीति निर्माताओं को मुद्रास्फीति के जोखिम बढ़ने की चिंता है, जिससे नीतिगत ढील की गति धीमी होने की संभावना जताई जा रही है। एसएंडपी 500 में 0.16 फीसदी की बढ़त रही, डॉव जोन्स 0.25 फीसदी चढ़ा, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.06 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Horoscope: जानें 2 अप्रैल 2026 का राशिफल

Horoscope: ग्रहों की स्थिति के अनुसार 2 अप्रैल 2026 का दिन सभी

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी