Sevagram Issue : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवा रायपुर सेवाग्राम परियोजना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के बीच सदन में नोकझोंक हो गई। बघेल ने कहा कि वे अध्यक्ष की अनुमति से विषय पर अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए थे, लेकिन उनकी बात पर आपत्ति जताई गई।

Sevagram Issue : भूपेश बघेल ने क्या कहा?
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वर्धा के सेवाग्राम की तर्ज पर नवा रायपुर में भी गतिविधियां संचालित करने के उद्देश्य से सेवाग्राम सेंटर की घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की घोषणा विधानसभा में की गई थी और बजट में इसके लिए प्रावधान भी किया गया था।बघेल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने भी अध्ययन के बाद इस परियोजना को आगे बढ़ाया है और इसे रोका नहीं गया है। उनका कहना था कि वे केवल इसी तथ्य की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे।
Sevagram Issue : अजय चंद्राकर पर साधा निशाना
भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि अजय चंद्राकर को यह बर्दाश्त नहीं होता कि उनके सवाल पर कोई दूसरा सदस्य अपनी बात रखे। उन्होंने कहा कि वे अध्यक्ष की अनुमति से बोल रहे थे और उनका उद्देश्य केवल तथ्य स्पष्ट करना था।
Sevagram Issue : सेवाग्राम परियोजना पर जारी है चर्चा
नवा रायपुर में प्रस्तावित सेवाग्राम केंद्र को लेकर विधानसभा में चर्चा जारी है। यह परियोजना महात्मा गांधी के वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम की तर्ज पर विकसित किए जाने की योजना का हिस्सा रही है। सदन में इस मुद्दे पर हुई बहस के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
Sevagram Issue : सदन में गरमाया माहौल
सेवाग्राम परियोजना को लेकर हुई इस बहस ने विधानसभा का माहौल गर्मा दिया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, जबकि परियोजना की प्रगति और उद्देश्य को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आए। अब इस मुद्दे पर सरकार की आगामी कार्रवाई और सदन में होने वाली आगे की चर्चा पर सभी की नजर रहेगी।
read more : Gold Silver Price Today : सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज का लेटेस्ट रेट और गिरावट की बड़ी वजह

