Sehore सीहोर में कुदरत का कहर: चांदबढ़ में 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक; आँखों के सामने राख हुई लाखों की मेहनत, फूट-फूटकर रोया कर्जदार किसान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sehore

Sehore मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच खेतों में आग लगने का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सीहोर-श्यामपुर मार्ग पर स्थित चांदबढ़ गांव का है, जहाँ एक किसान के खेत में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते 10 एकड़ में खड़ी गेहूं की तैयार फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक किसान की लाखों रुपये की उपज जलकर खाक हो चुकी थी।

Sehore कटाई की तैयारी थी, पर किस्मत में थी तपन

चांदबढ़ गांव के बाहर स्थित इस खेत में किसान और मजदूर गेहूं काटने की तैयारी में जुटे ही थे, तभी अचानक खेत के एक हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं।

  • तेज हवाओं ने भड़काई आग: आग लगने के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और पानी की मदद से उसे बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन दोपहर की तेज हवाओं ने लपटों को घी का काम किया। आग इतनी तेजी से फैली कि पलक झपकते ही कई एकड़ का रकबा काला पड़ गया।
  • देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड: ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं, तब तक सब कुछ बर्बाद हो चुका था।

Sehore “उधार लेकर की थी खेती, अब कैसे होगा गुजारा?”

इस अग्नि हादसे ने पीड़ित किसान की कमर तोड़ दी है। रोते हुए किसान ने बताया कि उसने बीज, खाद और जुताई के लिए साहूकारों से कर्ज लिया था। उसे उम्मीद थी कि फसल कटने के बाद कर्ज चुकाकर घर की जिम्मेदारियां पूरी करेगा, लेकिन इस भीषण अग्निकांड ने उसे दाने-दाने को मोहताज कर दिया है। पीड़ित ने अब प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

Sehore जिले में थमनें का नाम नहीं ले रहे हादसे

सीहोर जिले में पिछले कुछ दिनों से खेतों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। कहीं बिजली के तारों से निकली चिंगारी तो कहीं भीषण तपन के कारण फसलें आग की भेंट चढ़ रही हैं। इन हादसों ने जिला प्रशासन की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read this: Hazaribagh: चरही घाटी में ‘ब्रेक फेल’ ट्रेलर ने बरपाया काल, बस-टेंपो समेत कई वाहनों को रौंदा; 2 की मौत, 24 से अधिक घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड