महताब बाग से ताजमहल की सुरक्षा होगी और कड़ी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

आगरा ब्यूरो: आगरा में ताजमहल की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा, खासकर महताब बाग क्षेत्र में। हाल ही में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए), भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और पुलिस की संयुक्त टीम ने महताब बाग का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि कुछ स्थानों पर फेसिंग (घेराबंदी) टूटी हुई है, जिसे जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा, ताज व्यू पॉइंट पर सुरक्षा मानकों को जांचा गया, जहां फेसिंग ठीक पाई गई, लेकिन अन्य स्थानों पर इसकी मरम्मत की आवश्यकता है।

सुरक्षा उपायों को किया जाएगा मजबूत

ताजमहल के 500 मीटर दायरे में आने वाले महताब बाग से जुड़े कई सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए प्रशासन ने कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। यहां पहले भी कई बार सुरक्षा में सेंध लगाने की घटनाएं सामने आई हैं, जहां पर्यटक टूटी हुई फेसिंग पार कर यमुना नदी के किनारे तक पहुंच गए थे। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ताज व्यू पॉइंट और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा को और सख्त करने का फैसला लिया है।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ताज व्यू पॉइंट से ग्यारह सीढ़ी की ओर फेसिंग कमजोर है, जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग यमुना की ओर पहुंच जाते हैं। इसे जल्द ही एडीए द्वारा ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा, वॉच टावर नंबर 5 और 6 के पास भी फेसिंग क्षतिग्रस्त पाई गई, जिसे ताज सुरक्षा पुलिस और एएसआई मिलकर ठीक करेंगे।

सीसीटीवी कैमरों और पुलिस तैनाती से होगी कड़ी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब ताज व्यू पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। इसके अलावा, अब यहां एक स्थायी पुलिसकर्मी की भी तैनाती की गई है ताकि कोई भी व्यक्ति यमुना नदी की ओर न जा सके।

संयुक्त निरीक्षण टीम में वरिष्ठ संरक्षक सहायक प्रिंस बाजपेई, एत्माद्दौला के वरिष्ठ संरक्षक सहायक अंकित नामदेव, पथकर पर्यवेक्षक इंद्रपाल सिंह, एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा जल्द ही इन सुरक्षा उपायों को लागू किया जाएगा ताकि ताजमहल और उसके आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

₹14,000 में पाएं स्लिम बॉडी: एली लिली की दवा माउंजारो ने भारत में किया एंट्री!…यह भी पढ़े

सहारनपुर में हुआ हादसा, भाजपा नेता योगेश रोहिल्ला ने पत्नी और 3 बच्चों को मारी गोली

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने