,

सौरभ शर्मा का डीएनए टेस्ट हो: बीजेपी विधायक

Saurabh Sharma's DNA test should be done: BJP MLA

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले में गम्भीर आरोप लगाए हैं। प्रीतम लोधी ने कहा कि सौरभ का डीएनए टेस्ट होना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व विधायक केपी सिंह ‘कक्काजू’ के सौरभ शर्मा की मां से क्या संबंध रहे। इसकी जांच हो। प्रीतम लोधी ने आरोप लगाए कि ये सारी कमाई जो सौरभ शर्मा के पास पकड़ी जा रही है। ये पिछोर के पूर्व विधायक की है क्योंकि सौरभ की जो मां है वह उनकी दूसरी पत्नी है। न इसके यहां बच्चे रहे न पति रहा, कारण उमा शर्मा थी। जैसे ही उमा इनके संपर्क में आई। इनके घर में खटपट शुरु हो गई। मैं ऐसे व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहता। उन्होंने कहा कि मैं प्रशासन से कहना चाहता हूं कि सच्ची कार्रवाई करना चाहते हो तो हमारा पूर्व विधायक इसमें शामिल था। सौरभ शर्मा पूर्व विधायक का दत्तक पुत्र है। आगे विधायक ने कहा है कि अगर सौरभ शर्मा का डीएनए टेस्ट कराया जाए तो सब सच सामने आ जाएगा। आरक्षक भर्ती में किसका हाथ है। इसका खुलासा किया जाए। जनता की गाढ़ी कमाई का खुलासा किया जाना चाहिए। उधर लोधी के आरोप पर सौरभ की मां उमा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन करते हुए कहा कि आपसे अपील करती हूं कि एक महिला का सम्मान और गौरव आपका सम्मान और गौरव है। भाजपा विधायक ने मेरे चरित्र हत्या की है। मेरी आत्मा को मार दिया। मुझे सरे बाजार नंगा किया गया। उमा शर्मा ने प्रीतम लोधी के बयान को घटिया राजनीति करार देते हुए कहा कि वह इस तरह की राजनीति से बहुत आहत हैं। उमा शर्मा ने कहा कि वह बेहद दुखी और आहत हैं। मुझे हैरानी है कि इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। मुद्दा क्या चल रहा है और आप उससे हट कर किसी के चरित्र पर चले गए। इससे उनको हासिल क्या हुआ। मेरी ना तो उनसे कोई दुश्मनी है और ना ही कोई लेना देना है। फिर भी उन्होंने इस तरह के आरोप लगाए। इससे उन्हें क्या हासिल हुआ? यह सवाल एक महिला के सम्मान का है। साथ ही उमा शर्मा ने इस मामले में प्रीतम लोधी के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने की धमकी दी।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार IAS अधिकारियों को मिली पदोन्नति

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…