Sankalp Se Samadhan Campaign: युवा दिवस पर 12 जनवरी से प्रदेश में शुरू होगा “संकल्प से समाधान” अभियान, 31 मार्च तक 4 चरणों में हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sankalp Se Samadhan Campaign

Sankalp Se Samadhan Campaign: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सुशासन और स्वराज के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने हेतु प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक “संकल्प से समाधान” अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान स्वामी विवेकानंद की जयंती “युवा दिवस” पर प्रारंभ होगा।

Sankalp Se Samadhan Campaign: अभियान की रूपरेखा और कार्यप्रणाली

अभियान ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय और जिला स्तर पर चार चरणों में चलेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत/नगरीय वार्ड में समिति और आवेदन/शिकायतों के एकत्रीकरण हेतु दल गठित किया जाएगा, जिनका एक नोडल अधिकारी होगा। सभी कार्यवाहियाँ सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से संपादित की जाएंगी।

प्रथम चरण (12 जनवरी – 15 फरवरी 2026)
इस चरण में आवेदन प्राप्त करने पर केंद्रित कार्यवाही होगी। ग्राम/नगर वार्ड स्तरीय दल शिविर लगाकर या घर-घर जाकर आवेदनों को एकत्रित करेंगे और पोर्टल पर दर्ज करेंगे।

द्वितीय चरण (16 फरवरी – 16 मार्च 2026)
ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टर स्तर और शहरी क्षेत्रों में नगर जोन स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रथम चरण के आवेदन और नए आवेदन का निराकरण संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

तृतीय चरण (16 मार्च – 26 मार्च 2026)
इस चरण में विकासखण्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर अनिराकृत आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। नगर निगम और नगर पालिकाओं में जनसंख्या अनुसार क्लस्टर/जोन का निर्धारण किया जाएगा।

चतुर्थ चरण (26 मार्च – 31 मार्च 2026)
जिला स्तर पर अंतिम शिविर आयोजित कर शेष और नवीन आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। हितग्राहियों को सम्मानपूर्वक लाभ वितरण किया जाएगा।

Sankalp Se Samadhan Campaign

नागरिकों के लिए सुविधा और समीक्षा
नागरिक पोर्टल पर लॉगिन कर शिविर चुनकर अपना आवेदन पंजीकृत कर सकते हैं। सभी चरणों की नियमित समीक्षा जिला कलेक्टर, संभागायुक्त और प्रभारी मंत्री करेंगे, ताकि अभियान के लक्ष्य समय पर पूरे हों और अधिकतम हितग्राहियों को लाभ मिल सके।

Sankalp Se Samadhan Campaign: मुख्यमंत्री का संदेश

डॉ. यादव ने कहा कि यह अभियान शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाने और सुशासन के मजबूत संकेत देने का प्रयास है। सभी जिले नवाचार और पहल के माध्यम से अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj Ka Rashifal 13 March : रिश्तों पर क्या संकेत देती है आपकी राशियां

मेष: आज रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज