ब्रिटेन में लहराया सनातन का परचम, यूके संसद ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को दिया दुर्लभ दोहरा सम्मान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sanatan's flag hoisted in Britain, Parliament gave rare double honour to Swami Chakrapani Maharaj

लंदन एयरपोर्ट पर स्वामी चक्रपाणि महाराज भव्य स्वागत

लंदन: अखिल भारत हिंदू महासभा और संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, परम पूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, ब्रिटेन की संसद House of Commons और House of Lords के विशेष आमंत्रण पर इन दिनों लंदन प्रवास पर हैं। 19 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस दौरे की शुरुआत लंदन पहुंचते ही भारतीय समुदाय द्वारा किए गए भव्य स्वागत से हुई।

यूके संसद का ऐतिहासिक निमंत्रण

भारत की आध्यात्मिक धारा का वैश्विक प्रभाव एक बार फिर सामने आया है, जब ब्रिटेन की संसद के दोनों सदनों ने एक साथ किसी भारतीय संत को आधिकारिक आमंत्रण दिया है। ऐसे सम्मान को अत्यंत दुर्लभ और ऐतिहासिक माना जा रहा है।

House of Commons: International Conclave 2025 का विशेष सम्मान

UK Parliament के Committee Room No. 14 में होने वाले International Conclave 2025 के लिए
MP Joy Morrissey ने Mr. Nachiket Joshi के सहयोग से स्वामी चक्रपाणि महाराज को Special Distinguished Guest के रूप में बुलाया है।

  • इस मंच पर महाराज जी
  • विकसित भारत 2047
  • भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक कूटनीति
  • वैश्विक नेतृत्व में भारत की भूमिका
  • इंडो–ब्रिटिश संबंधों
  • पर अपना संबोधन देंगे।

House of Lords: प्रतिष्ठित हाई-टी का आमंत्रण

Lord Sahota ने महाराज जी को Cholmondeley Room & Terrace में आयोजित Afternoon High-Tea के लिए आमंत्रित किया है। यह निमंत्रण यूके संसद की सबसे सम्मानित सामाजिक-सांसदीय परंपराओं में गिना जाता है और केवल चुनिंदा वैश्विक व्यक्तित्वों को ही दिया जाता है।

संत समाज में खुशी की लहर

अखिल भारत हिंदू महासभा ने इसे भारत की सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद और अध्यात्म की वैश्विक स्वीकृति बताया है।
संत महासभा के अनुसार, यह सम्मान भारतीय संत परंपरा की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देगा।

भारत के लिए गर्व का अवसर

स्वामी चक्रपाणि महाराज का यह दौरा केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सनातन विचारधारा के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक माना जा रहा है। लंदन में मिला यह सम्मान भारतीय समुदाय और हिंदू समाज के लिए गौरव का क्षण बन गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना