‘बिग बॉस’ सेट पर सलमान खान की सुरक्षा कड़ी, शो में लाइव ऑडियंस पर रोक, सभी स्टाफ का बैकग्राउंड चेक अनिवार्य

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

सलमान खान, जो साल 2010 से रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को होस्ट कर रहे हैं, अब शो के सेट पर पहले से ज्यादा सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच नजर आएंगे। धमकी भरे संदेश मिलने के बाद प्रोडक्शन टीम ने सुरक्षा को लेकर कई नए कदम उठाए हैं।


ऑडियंस एंट्री पर लगी रोक

‘बिग बॉस’ के प्रोड्यूसर और एंडेमोल शाइन इंडिया के सीईओ ऋषि नेगी ने बताया कि अब सेट पर सलमान खान की मौजूदगी में लाइव ऑडियंस को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शो में करीब 600 लोगों की टीम 3 शिफ्ट में 24 घंटे काम करती है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। कंटेंट की सुरक्षा और ग्राउंड लेवल पर लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है।


हर व्यक्ति का बैकग्राउंड चेक जरूरी

नेगी ने कहा कि सलमान की सुरक्षा पिछले ढाई सालों में और मजबूत की गई है। शो से जुड़े हर व्यक्ति—चाहे वह स्थायी कर्मचारी हो, अस्थायी स्टाफ हो या किसी वेंडर का प्रतिनिधि—सभी का बैकग्राउंड चेक किया जाता है। टीम के लिए कड़े प्रोटोकॉल बनाए गए हैं ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक न हो।


धमकियों के चलते Y+ कैटेगरी सिक्योरिटी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बाद सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी सिक्योरिटी दी गई है। अब उनके साथ हर समय 11 सुरक्षाकर्मी रहते हैं, जिनमें 1-2 कमांडो और 2 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) भी शामिल हैं। उनकी गाड़ी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है और आगे-पीछे दो एस्कॉर्ट गाड़ियां हमेशा रहती हैं।


गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुरक्षा कड़ी

जनवरी 2025 में सलमान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी बालकनी को बुलेटप्रूफ किया गया और अपार्टमेंट के चारों तरफ हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
20 मई को एक युवक ने चोरी-छिपे अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। आरोपी 23 वर्षीय जीतेंद्र कुमार छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। इससे एक दिन पहले ईशा छाबड़ा नाम की एक महिला ने भी इसी तरह का प्रयास किया था, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई

Sheikhpura: जिले में गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura डीएम शेखर आनंद ने आंकड़ों के साथ जानकारी देते

Pilibhit: पूरनपुर में लूटकांड का बड़ा खुलासा; दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और नकदी बरामद

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र

LPG Gas Shortage: गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस संकट पर फूटा गुस्सा, एजेंसी में हंगामा

LPG Gas Shortage: कोरबा के गेवरा प्रोजेक्ट स्थित कन्ज्यूमर्स को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर रेप और हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, देर रात क्राइम सीन रीक्रिएट

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर में महामाया द्वार के पास महिला से दुष्कर्म

Vaibhav Suryavanshi बने मैन ऑफ द मैच, 26 गेंदों में बनाए 78 रन, कोहली से मिला खास तोहफा

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बरसापारा स्टेडियम

Child Abuse: दुर्ग में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Child Abuse: शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों ने

Bollywood: कपूर परिवार का एक और सदस्य फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार, जानें कौन

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर से लेकर

Actor Randeep Hooda ने बेटी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

Actor Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के एक

Sword Threat Incident: चिरमिरी में तलवार लहराता युवक गिरफ्तार, इलाके में फैली दहशत

Sword Threat Incident: एमसीबी/छत्तीसगढ़ के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर गोदरीपारा

Heatwave Alert India: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी की चेतावनी

Heatwave Alert India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई