योगी सरकार के दिव्य, भव्य, स्वच्छ और नव्य कुम्भ के मुरीद हुए विदेश से आए संत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Saints coming from abroad became admirers of Yogi government's divine, grand, clean and navy Kumbh

प्रयागराज महाकुम्भ के आयोजन के पहले महाकुम्भ नगर में देश के कोने कोने से आए साधुओं के अलावा विदेश से भी साधु संतों के आने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। अखाड़ों की धर्म ध्वजा, नगर प्रवेश और कुम्भ छावनी प्रवेश यात्रा की परंपरा में महाकुंभ पहुंचे इन विदेशी साधु संतों को भी महाकुम्भ की नव्य व्यवस्था रास आ रही है।

विदेशी संतों को रास आ रहा है धरातल पर उतर रहा दिव्य, भव्य और व्यवस्थित महाकुम्भ
प्रयागराज महाकुम्भ के आयोजन की तिथि जैसे जैसे निकट आ रही है महाकुंभ क्षेत्र के अखाड़ा सेक्टर में साधु संतों की मौजूदगी बढ़ती जा रही है। देश विदेश से साधु संतो की आवक होने लगी है। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा में शामिल होने आए विदेशी संतों को महाकुम्भ रास आ रहा है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर सोम गिरी उर्फ पायलट बाबा की जापानी शिष्या योग माता एवं महामंडलेश्वर केको कई जापानी साध्वी के साथ छावनी प्रवेश में शामिल हुईं। उनका कहना है कि जूना अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा से आगामी महाकुंभ के आयोजन का अंदाजा लगने लगा है। एयर कनेक्टिविटी से लेकर ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था अच्छी है। नेपाल से आई महिला संत और जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर हेमा नन्द गिरी का कहना है कि संतों का सौभाग्य है कि जिस प्रदेश में महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है, वहां के मुख्यमंत्री भी एक संत हैं। योगी जी की तरफ से जिस तरह भव्य और दिव्य महाकुम्भ के आयोजन का संकल्प लेकर आयोजना की तैयारियां चल रही हैं उससे सनातन धर्म का प्रचार प्रसार नेपाल सहित दुनिया के विभिन्न देशों में अब तेजी से हो रहा है।

स्वच्छ और डिजिटल महाकुम्भ से विदेशी संत भी खुश
प्रदेश की योगी सरकार की प्राथमिकता प्रयागराज महाकुम्भ को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के साथ स्वच्छता और डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है। विदेशी संत भी इससे खुश हैं। स्पेन से अखाड़ों के विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेने आई जूना अखाड़े की अवधूत अंजना गिरी जिनका पहले नाम एंजिला था का कहना है कि पिछले 30 बरस से वह लगातार महाकुम्भ अपने गुरु के साथ आती रही हैं। लेकिन इस बार महाकुम्भ की अनुभूति अलग है। सैनिटेशन पर फोकस किया गया है जिससे सभी जगह स्वच्छता है । इनफॉर्मेशन भी डिजिटल प्लेटफार्म पर मिल रही हैं जिससे बाहर के देशों से आने वाले श्रद्धालुओं और टूरिस्ट के लिए आसानी हो गई है। फ्रांस से महाकुम्भ में जूना अखाड़े के आयोजन में शामिल होने आए ब्रूनो गिरी कहना है कि महाकुम्भ के आयोजन में वह पहले भी दो बार आए चुके हैं लेकिन इस बार शहर बदला बदला सा लगता है , उत्सव की अनुभूति होती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा फैसला, कई संस्थानों

Balod में अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक बुलडोजर अभियान शुरू

Report by: Rajesh Sahu Balod: बालोद जिले के NH-930 के किनारे अतिक्रमण

Gurugram में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Report by: Anuj Panchal Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा

TV actress Kanika Mann ने महाकालेश्वर में भस्म आरती में लिया भाग

Report by: Vishal Dubey TV actress Kanika Mann: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध

Gary Kirsten बने श्रीलंका के नए हेड कोच, 2027 वनडे विश्व कप पर रहेगा फोकस, 15 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी

Gary Kirsten: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें read also:MP: Top 10

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें read also: Horoscope: 10-03-26

Horoscope: 10-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली