SaiDham Lanji : साईंधाम मंदिर में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण कर लिया साईं बाबा का आशीर्वाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
SaiDham Lanji

SaiDham Lanji : हर वर्ष की परंपरा, श्रद्धा और सेवा का अनुपम उदाहरण

SaiDham Lanji : बालाघाट के लांजी नगर स्थित साईंधाम मंदिर, सालेटेकरी रोड (जोड़ा तालाब) में मंगलवार 6 जनवरी को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन साईं बाबा के प्रति आस्था, श्रद्धा और सेवा भाव का प्रतीक रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी और पूरे वातावरण में साईं बाबा की भक्ति की अनुभूति हो रही थी।

SaiDham Lanji : दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चला महाभंडारा

विशाल भंडारा दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चला, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए, हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान साफ-सफाई, बैठने और महाप्रसादी वितरण की बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

SaiDham Lanji : श्रीवास्तव परिवार के आयोजन में दिखा सेवा और समर्पण का भाव

SaiDham Lanji : इस भंडारे का आयोजन डॉ. इंदिरा श्रीवास्तव, आर.पी. श्रीवास्तव एवं समस्त श्रीवास्तव परिवार द्वारा किया गया। आयोजन में संयोजक सोनू देशमुख और स्थानीय संयोजक डॉ. प्रदीप खरे का विशेष योगदान रहा, साथ ही स्थानीय संयोजक श्रीमती चित्रा श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती रेखा वर्मा, श्रीमती सुलेखा श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. श्रृद्धा श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, डॉ. कृति सिन्हा, कोमोडोर वैभव सिन्हा, डॉ. आकृति श्रीवास्तव, आशीष अग्रवाल, डॉ. प्रतीति श्रीवास्तव, डॉ नकुल श्रीवास्तव, समृद्धि, शब्बीर, श्रेया, रिशु, शशांक खरे, रिया, असीम, आस्था, रिमझिम, पीहू, भाव्या, तिशा, धृति एवं युग समेत परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की और साईं बाबा की कृपा से कार्यक्रम को सफल बनाया।

SaiDham Lanji : सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव का संदेश

इस आयोजन ने समाज में सेवा, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ करते हैं। भंडारे में शामिल लोगों ने साईं बाबा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा आयोजन के लिए आयोजक परिवार की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए

Horoscope: जानें 2 अप्रैल 2026 का राशिफल

Horoscope: ग्रहों की स्थिति के अनुसार 2 अप्रैल 2026 का दिन सभी

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक