Sagar Poisonous Liquor : जान पर पड़ी भारी, प्रशासनिक लापरवाही,11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ?
Sagar Poisonous Liquor : मध्यप्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया। करीब 30 से 35 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे, घटना की जांच चल रही है।लेकिन मामले के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागर-छतरपुर मुख्य हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक लापरवाही और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं।इससे पहले घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की थी और प्रभावित क्षेत्र में तत्काल जांच, राहत एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
Sagar Poisonous Liquor : उनके निर्देश के मद्देनजर सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, तो वहीं एक अधिकारी को मुख्यालय अटैच किया गया है। तो वहीं विपक्षी कांग्रेस सरकार को कथित जहरीली शराब मामले में चौतरफा घेर रही है। आपको बता दें कि घटना घटना बंडा तहसील के बराज गांव और आसपास के इलाकों की बताई जा रही है। बहरहाल अब जहरीली शराब कांड को लेकर सरकार सख्त है, संदेश साफ है कि प्रशासनिक लापरवाही पर किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन इस मुद्दे पर जमकर राजनीति भी हो रही है।
read more : Jowar Flour Health Benefits : ज्वार का आटा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए हार्ट से लेकर ब्लड शुगर तक के फायदे


