यूक्रेन युद्ध में रूस का साथ दे सकता है उत्तर कोरिया, हुआ समझौता…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Russia Ukraine War: North Korea can support Russia

रूस यूक्रेन युद्ध में फिलहाल शांति कायम है, लेकिन अंदरखाने में सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों देशों के समर्थन में कई देश बात करते नज़र आ रहे है, तो कई देशों ने युद्ध से दूरी बनाते हुए पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इंकार किया है, लेकिन हाल ही में एक नए मामले ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दी है। बता दे कि, नार्थ कोरिया ने रूस के साथ समझौता कर लिया है, जिसके तहत दोनों देश एक दूसरे को ज़रूरत पड़ने पर सैन्य मदद मुहैया करवाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक 9 नवंबर को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए है। रूस संसद ने भी इस समझौते पर मंज़ूरी दे दी है। इसके बाद यह समझौता कानूनी हो गया है। 11 नवंबर को नार्थ कोरिया ने भी इस समझौते पर पुष्टि कर दी है।

यह समझौता ना सिर्फ रूस यूक्रेन युद्ध को प्रभावित करेगा बल्कि, इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ेगा। इस समझौते के मुताबिक दोनों देशों में से किसी पर भी हमला होगा तो दूसरा देश उसको सैन्य समर्थन देगा। इस समझौते के बाद से रूस यूक्रेन युद्ध में नार्थ कोरिया का शामिल होना तय है।

बता दे कि नार्थ कोरियाई सैनिकों की यूक्रेन सैनिकों के साथ झड़प हो चुकी है। कुछ वक्त पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा था कि, नार्थ कोरियाई सैनिक रूस का साथ दे रहे है, नार्थ कोरियाई सैनिको के साथ उनकी झड़प हो चुकी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj Ka Rashifal 13 March : रिश्तों पर क्या संकेत देती है आपकी राशियां

मेष: आज रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज