रूस के कामचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें; जापान और अमेरिका में अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रूस के कामचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें; जापान और अमेरिका में अलर्ट

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार सुबह 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इस भूकंप से 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। स्थिति को देखते हुए जापान और अमेरिका के कई तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।


दशकों का सबसे शक्तिशाली भूकंप

कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने बताया कि यह भूकंप दशकों में सबसे ताकतवर था। उन्होंने कहा कि एक किंडरगार्टन स्कूल को भारी नुकसान हुआ है।

  • भूकंप का केंद्र: जमीन से 19.3 किमी की गहराई
  • समय: भारतीय समयानुसार सुबह 4:54 बजे
  • प्रभाव: कई इमारतें क्षतिग्रस्त, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी

जापान में सुनामी लहरें

जापान के NHK टेलीविजन के अनुसार, भूकंप के कुछ घंटों बाद देश के पूर्वी तट पर लगभग 1 फुट ऊंची सुनामी लहरें पहुंचीं।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर भूकंप का केंद्र उथला होता, तो इसका असर और ज्यादा गंभीर हो सकता था।


अमेरिका में भी अलर्ट

अमेरिका के अलास्का स्थित नेशनल सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने अलास्का, कैलिफोर्निया, ओरेगन, वॉशिंगटन और हवाई के लिए चेतावनी और निगरानी अलर्ट जारी किया है।
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय कॉन्सुलेट जनरल ने वहां रहने वाले भारतीयों को 4 अहम निर्देश दिए हैं:

  • स्थानीय अधिकारियों और सुनामी वॉर्निंग सेंटर के अलर्ट पर नजर रखें
  • चेतावनी पर तुरंत ऊंची जगहों की ओर जाएं
  • तटीय इलाकों से दूर रहें
  • आपात स्थिति के लिए डिवाइस चार्ज रखें

हेल्पलाइन नंबर: +1-415-483-6629


कैलिफोर्निया में पहली लहर का अनुमान

कैलिफोर्निया के तटीय क्षेत्रों में चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों के मुताबिक पहली लहर आज दोपहर 12:20 बजे तक पहुंच सकती है। यहां कई लहरें आने की आशंका है, जो 10 से 36 घंटे तक जारी रह सकती हैं।


कामचटका में बार-बार भूकंप

सिर्फ जुलाई महीने में ही कामचटका में 5 बड़े भूकंप आ चुके हैं। इससे पहले सबसे ताकतवर भूकंप की तीव्रता 7.4 दर्ज की गई थी।
इतिहास में 4 नवंबर 1952 को यहां 9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे हवाई में 9.1 मीटर ऊंची लहरें उठी थीं।


भूकंप क्यों आते हैं?

भूकंप धरती की टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल के कारण आते हैं।

  • धरती की सतह 7 बड़ी और कई छोटी प्लेट्स से बनी है।
  • ये प्लेट्स लगातार गति करती रहती हैं।
  • टकराने पर दबाव बढ़ता है और प्लेट्स टूट सकती हैं।
  • इस दबाव से निकलने वाली ऊर्जा भूकंप का कारण बनती है।

जापान और रूस का कामचटका क्षेत्र पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में आता है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप दर्ज किए जाते हैं।

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई