Road Accident : महागामा में दर्दनाक सड़क हादसा
Road Accident : गोड्डा जिले के महागामा क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोड्डा–महागामा राष्ट्रीय राजमार्ग 133 पर गम्हरिया के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बुलेट सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Road Accident : मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान विपिन कुमार (30 वर्ष), निवासी कटिहार, बिहार और सत्यम कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी नूनाजोर के रूप में की गई है। दोनों युवक बुलेट बाइक पर सवार थे।
Road Accident : तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार हाईवा के कारण यह हादसा हुआ। हाईवा ने बुलेट सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Road Accident : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवा वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की।
Road Accident : पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को एंबुलेंस के जरिए महागामा रेफरल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Road Accident : सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
इस हादसे के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

