Road Accident : डीजे जुलूस के दौरान अनियंत्रित वाहन ने कई लोगों को कुचला, 3 से 4 ग्रामीण घायल
Road Accident : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोंघेडबरी में अक्षय तृतीया के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीजे जुलूस के बीच अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय महीप कुमार जंघेल की मौत हो गई, जबकि तीन से चार ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और पुलिस कार्रवाई को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Road Accident : जानकारी के अनुसार 1 मई को गांव में अक्षय तृतीया पर पुतरी-पुतरा विवाह उत्सव मनाया जा रहा था। शाम करीब 6 बजे स्कॉर्पियो वाहन के साथ बारात जुलूस निकाला गया था। वाहन ग्राम निवासी लेखराम वर्मा का बताया जा रहा है, जिसे उसका ड्राइवर विकास वर्मा चला रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ समय बाद विकास वर्मा किसी जरूरी काम से चला गया और वाहन एक नाबालिग को सौंप दिया।
Road Accident : ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
Road Accident : बताया जा रहा है कि बाद में गांव का युवक महेश्वर साहू चालक सीट पर बैठ गया और तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने लगा। इसी दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डीजे जुलूस में शामिल लोगों पर चढ़ गई। हादसे में महीप कुमार जंघेल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य घायल ग्रामीणों का इलाज जारी है।

Road Accident : घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में खैरागढ़ पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए ठेलकाडीह थाना पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की रात पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अगले दिन एफआईआर दर्ज होने के बाद लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।बाद में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम ने मामले में जांच जारी होने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
READ MORE : Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

