Rice Mill Pollution: नगर के दिल में ज़हर उगलती राइस मिल, काले धुएं और धूल से बालोद के लोगों की सेहत व ज़िंदगी दोनों खतरे में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rice Mill Pollution

Reporter: Rajesh Sahu, Edit By: Mohit Jain

Rice Mill Pollution: छत्तीसगढ़ के बालोद नगर के हृदय स्थल में स्थापित गंगोत्री राइस मिल अब शहरवासियों के लिए गंभीर परेशानी का सबब बन चुकी है। नगर के बीच संचालित इस राइस मिल से निकलने वाला काला धुआँ और डस्ट लोगों के दैनिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।

Rice Mill Pollution: घरों में जमा हो रहा काला डस्ट

स्थानीय लोगों का कहना है कि राइस मिल से उड़ने वाला काला डस्ट आसपास के घरों में जमा हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि अब लोग घरों की छत पर कपड़े सुखाने या कोई भी सामान रखने से कतरा रहे हैं। दीवारें और छतें काली परत से ढकती जा रही हैं।

Rice Mill Pollution

बस स्टैंड और चौपाटी पर मंडरा रहा खतरा
राइस मिल के पास ही नगर का बस स्टैंड और चौपाटी स्थित है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग खाने-पीने की चीजों के लिए पहुंचते हैं। आरोप है कि मिल से निकलने वाला काला डस्ट खुले में रखी खाद्य सामग्री में मिल रहा है, जिससे यह सीधे लोगों के शरीर में जा रहा है।

स्वास्थ्य पर गंभीर असर
राइस मिल से फैल रहे प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं आम हो गई हैं। पूर्व पार्षद का दावा है कि कई लोगों की आंखों की रोशनी तक इस राइस मिल की वजह से चली गई है।

Rice Mill Pollution

Rice Mill Pollution: अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई


इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद अब तक राइस मिल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में भारी आक्रोश है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Rice Mill Pollution

यह खबर भी पढ़ें: Supela Sunday Market: सुपेला संडे मार्केट पर प्रशासन का एक्शन, जाम से राहत की उम्मीद

Rice Mill Pollution: नगर से बाहर शिफ्ट करने की मांग

रहवासियों ने प्रशासन से राइस मिल को तत्काल बंद करने और नगर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह सीधा-सीधा स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना