Rashifal: जानिए आपका दैनिक राशिफल (21-12-2025)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rashifal

Rashifal:

१. मेष राशि
दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। किसी साथी की बात आपको बुरी लग सकती है। यदि कहीं घूमने जाने की योजना बने तो माता-पिता से अनुमति लेना बेहतर रहेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, लेकिन पुराने गिले-शिकवे न उखाड़ें, वरना विवाद हो सकता है।

२. वृष राशि
सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और पदोन्नति के योग बन सकते हैं। अधिकारी से मतभेद हो सकता है, इसलिए अहंकार से बचें। संतान की कोई इच्छा पूरी करने का प्रयास करेंगे। आपका भला सोचना कुछ लोगों को स्वार्थ लग सकता है।

३. मिथुन राशि
कार्यस्थल पर कोई आपको बहकाने की कोशिश कर सकता है, जिससे विवाद की स्थिति बनेगी। पिता की कोई बात मन को खटक सकती है। घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। धैर्य रखना जरूरी होगा। नया करने की इच्छा जागेगी और नाराज परिजन को मनाने का प्रयास सफल रहेगा।

४. कर्क राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार में विवाह की बात पक्की होने से खुशी का माहौल बनेगा। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। कपड़े, जूते या मोबाइल जैसी चीजों की खरीदारी संभव है। आय को ध्यान में रखकर खर्च करें। भाग्य साथ देगा और आमदनी बढ़ेगी।

५. सिंह राशि
भागदौड़ अधिक रहेगी। एक साथ कई काम आने से तनाव बढ़ सकता है। किसी काम में जल्दबाजी न करें। माता से सलाह लाभकारी रहेगी। लंबे समय से अटका काम पूरा करने का प्रयास सफल हो सकता है। घर में मेहमान के आने से प्रसन्नता मिलेगी। पुरानी गलती से सीख लें।

६. कन्या राशि
दिन आनंददायक रहेगा। कमियों को सुधारने पर ध्यान देना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी से वादा सोच-समझकर करें। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। पदोन्नति के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं।

७. तुला राशि
दिन सामान्य रहेगा। पिता की कोई बात मन को बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन के लेन-देन में सावधानी जरूरी है, धोखे की आशंका है। जीवनसाथी काम से बाहर जा सकते हैं। पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी और पारिवारिक कलह दूर होगी।

८. वृश्चिक राशि
आय में वृद्धि के योग हैं। किसी सहयोगी की बात मन को आहत कर सकती है। धैर्य और साहस बढ़ेगा। संतान से जुड़ी शुभ खबर मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संपत्ति खरीदने का विचार सफल हो सकता है।

९. धनु राशि
सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पिता आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से चिंता रहेगी, फिर भी लाभ मिलेगा। नए विचार मन में आएंगे, उन्हें कार्य में तुरंत अपनाएं। राजनीति से जुड़े लोग दूसरों की सलाह से बचें।

१०. मकर राशि
दिन सामान्य रहेगा। दूसरों के मामलों में बोलने से बचना जरूरी है। पिता की कोई बात खल सकती है, लेकिन भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। अकेले लोगों को साथी की याद आ सकती है। भावनाओं में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। पुरानी गलती से सबक लें।

११. कुंभ राशि
व्यवसाय में विशेष सावधानी रखें, नुकसान की आशंका है। साझेदारी में धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़े परीक्षण कराना पड़ सकता है। घूमने की योजना हो तो माता की सलाह अवश्य लें।

१२. मीन राशि
नया करने की इच्छा बढ़ेगी, जिससे जल्दबाजी हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संपत्ति खरीदने की योजना सफल हो सकती है। आसपास के लोगों से काम को लेकर सलाह मिलेगी। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Ajmer district : अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Ajmer district : बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं और ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा,

Ranidhara waterfall death : कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में युवती की लाश मिलने से सनसनी

Ranidhara waterfall death : कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती

Bhopal पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा

Dharmantaran Bill : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पेश, अमित जोगी ने विरोध में किया प्रदर्शन

Dharmantaran Bill : स्वातंत्र्य विधेयक 2026 में अवैध धर्मांतरण पर कड़े दंड

Balod : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले मौत

Balod : अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा में 22 वर्षीय लेलेश्वरी

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों