डेब्यू फिल्म आजाद को लेकर सुर्खियों में राशा थडानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई: अपनी डेब्यू फिल्म आजाद को लेकर मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में राशा अजय देवगन और उनके भतीजे अमन देवगन के साथ नजर आएंगी। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का गाना ऊई अम्मा रिलीज हुआ था, जिसमें राशा के डांस को दर्शकों ने खूब सराहा। इन सबके बीच, राशा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सेट पर पढ़ाई करती नजर आ रही हैं। वीडियो में राशा मेकअप करवाते हुए अपनी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त दिख रही हैं। जहां मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप कर रहा है और हेयर स्टाइलिस्ट उनके बाल संवार रहा है, वहीं राशा पूरी तन्मयता से अपनी किताबों में डूबी हुई हैं। वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि वह क्या कर रही हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, पढ़ाई। मेरे बोर्ड एग्जाम में सिर्फ 10 दिन बचे हैं, मैं जियोग्राफी पढ़ रही हूं। राशा की इस लगन ने कई लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिलेजुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ लोग उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी उम्र और पढ़ाई पर मजाक कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लगता है पढ़ाई की भी एक्टिंग कर रही हैं। जबकि दूसरे ने कहा, ये 12वीं में हैं? ऐसा लगता है ग्रैजुएशन पूरी कर चुकी हैं।दूसरी ओर, राशा के अनुशासन और समर्पण ने कई फैंस को प्रभावित किया। एक फैन ने लिखा, शूटिंग के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं है, लेकिन राशा इसे बखूबी निभा रही हैं।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के