Mohit Jain
राइडशेयरिंग प्लेटफॉर्म रैपिडो ने अब अपने एप में होटल, फ्लाइट, ट्रेन और बस टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए रैपिडो ने गोआईबीबो, रेडबस और कन्फर्म टिकट जैसी ट्रैवल कंपनियों के साथ साझेदारी की है।
एक ही एप में सभी बुकिंग:

- होटल और फ्लाइट: गोआईबीबो के माध्यम से सीधे रैपिडो एप से बुकिंग।
- बस: रेडबस की मदद से शहरों के बीच बस बुकिंग।
- ट्रेन: कन्फर्म टिकट के जरिए ट्रेन टिकट बुकिंग।
कंपनी की योजना:
रैपिडो का उद्देश्य अपने 5 करोड़ मासिक यूजर्स को इस नई सुविधा से जोड़कर संख्या को 10 करोड़ तक बढ़ाना है। को-फाउंडर अरविंद सांका ने कहा कि उनका फोकस टियर 2 और टियर 3 शहरों में यात्रा को आसान और सस्ता बनाना है।
रैपिडो के पास 400 से ज्यादा शहरों में 5 करोड़ मासिक एक्टिव यूजर्स हैं। इस इंटीग्रेशन से रैपिडो भारत में लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक सिंगल एप बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, जिससे साउथ-ईस्ट एशिया की कंपनियों जैसे ग्रेब और गोजेक को प्रतिस्पर्धा मिल सकेगी।





