रणजी ट्रॉफी 2025-26: मुंबई को बड़ा झटका, एशिया कप विजेता शिवम दुबे हुए बाहर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रणजी ट्रॉफी 2025-26: मुंबई को बड़ा झटका, एशिया कप विजेता शिवम दुबे हुए बाहर

BY: MOHIT JAIN

रणजी ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही मुंबई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे कमर में जकड़न की वजह से पहले मैच से बाहर हो गए हैं। मुंबई को अपना पहला मुकाबला जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलना है।

श्रीनगर की ठंड ने बिगाड़ी तबीयत

Shivam Dube tempts IPL teams with five sixes in an over | ESPNcricinfo

शिवम दुबे टीम के साथ श्रीनगर पहुंचे थे, जहां मैच खेला जाना है। लेकिन ठंडे मौसम के चलते उनकी कमर में जकड़न हो गई। मेडिकल टीम की सलाह के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें आराम करने के निर्देश दिए हैं। दुबे अब मुंबई लौट चुके हैं और फिलहाल रिकवरी पर ध्यान देंगे।

टीम को खलेगी कमी

पिछले सीजन में फाइनल तक नहीं पहुंच पाई मुंबई की टीम इस बार वापसी की कोशिश में है। ऐसे में शिवम दुबे का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। मुंबई को इस सीजन एलीट ग्रुप D में हैदराबाद, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पॉन्डिचेरी, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है।

648 Shivam Dube Photos & High Res Pictures - Getty Images

पिछले सीजन जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को उनके ही मैदान पर हराकर उलटफेर किया था। इस बार शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में टीम बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल

शिवम दुबे हाल ही में खेले गए एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी रहे। उन्होंने भारत को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

सीरीज में पांच मुकाबले खेले जाने हैं और उम्मीद है कि दुबे जल्द फिट होकर 23 अक्टूबर को भारतीय टीम के साथ रवाना होंगे। फिलहाल फैंस और टीम दोनों को उनकी फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक