गाजियाबाद में जल्द वास्तविकता बनेगा रामायण पार्क, योगी सरकार ने शुरू की निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः वंदना रावत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार गाजियाबाद के विकास और विभिन्न प्रकार की अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण व विकास पर विशेष रूप से फोकस कर रही है। सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) रामायण पार्क, संस्कृति दर्शन पार्क तथा ग्रीनवुड पार्क के निर्माण व विकास कार्यों की प्रक्रिया को अप्रैल से शुरू करने जा रही है। उल्लेखनीय है कि रामायण पार्क को रामायण बेस्ड थीमपार्क के तौर पर विकसित करने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। यहां 5डी मोशन चेयर थिएटर तथा शीशा घर का निर्माण होगा, जबकि होलोग्राफिक प्रोजेक्शंस, लाइट एंड साउंड शो समेत रामायणकालीन पात्रों की विभिन्न कलाकृतियों की स्थापना का कार्य 26.26 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से पूरा किया जाएगा।
इसी प्रकार, संस्कृति दर्शन पार्क व ग्रीनवुड पार्क में भी 16.57 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण व विकास के विभिन्न कार्यों को पूरा करने की तैयारी है जिसकी शुरुआत अप्रैल माह से होगी।

5.61 एकड़ क्षेत्र में होगा रामायण पार्क का निर्माण व विकास
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का उद्देश्य विजिटर्स के लिए एक इमर्सिव व शैक्षणिक अनुभव प्रदान करने का है। रामायण पार्क के माध्यम से विजिटर्स को आधुनिक तकनीक के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के समायोजन के रूप में रामायण आधारित थीम पार्क बनाया जाएगा। यह पार्क एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में काम करेगा, जो निवासियों व आगंतुकों को समान रूप से आकर्षित करेगा तथा शहर की पहचान के तौर पर काम करेगा जिससे सामुदायिक गौरव की भावना को बढ़ावा मिलेगा। मास्टर प्लान के अनुसार, यहां रामायण काल के पात्रों की 15 कलाकृतियों समेत 45 कलाकृतियों की स्थापना तथा मल्टीमीडिया प्रौद्योगिकी मनोरंजन तत्वों, शीशा घर यानी मिरर भूलभुलैया, होलोग्राफिक प्रोजेक्शन, मोशन चेयर 5 डी थिएटर तथा किड्स एक्टिविटी एरिया जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इस पार्क के विकास के लिए चिह्नित की गई भूमि कोयल एन्क्लेव, लोनी भोपुरा रोड पर स्थित है जिसका क्षेत्रफल 22,700 वर्ग मीटर (5.61 एकड़) है। पार्क में एंट्री टिकट फीस, पार्किंग फीस, एडवर्टिजमेंट, शीशा घर तथा मोशन चेयर 5डी ऑडिटोरियम से होने वाली कमाई के जरिए जीडीए के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इन सभी कार्यों को एक वर्ष की समयावधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

फूड कियोस्क में विभिन्न प्रकार के जायकों का लिया जा सकेगा लुत्फ
जीडीए द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान के अनुसार, संस्कृति दर्शन पार्क के विकास के लिए चिन्हित भूमि हाथी पार्क/रानी अवंती बाई पार्क में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 10.3 एकड़ है। यहां किड्स एक्टिविटी एरिया के साथ ही विभिन्न प्रकार की नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। विशेष रूप से यहां ऐसी कलाकृतियों की स्थापना भी की जाएगी जो कि रीसाइक्ल्ड मटीरियल से बनी होगी और पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों का प्रचार-प्रसार करेगी। इसी प्रकार, ग्रीनवुड पार्क का विकास निम्बू पार्क में किया जाएगा जिसका क्षेत्रफल 3.95 एकड़ है। यहां फूड कियोस्क का भी विकास किया जाएगा जहां विजिटर्स विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का जायका ले सकेंगे। इन दोनों पार्कों के विकास कार्यों को पूरा करने के लिए 6 महीने की समयसीमा तय की गई है। दोनों पार्कों में 22 विशिष्ट प्रकार की कलाकृतियों की स्थापना भी की जाएगी। रामायण पार्क, संस्कृति दर्शन पार्क तथा ग्रीनवुड पार्क में सीसीटीवी इंस्टॉलेशन समेत टॉयलेट ब्लॉक्स व वॉकिंग लेन निर्माण समेत विभिन्न कार्यों को भी परियोजना के अंतर्गत पूरा किया जाएगा।

लोकतंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण दौर’, राहुल गांधी के दावे पर संजय राउत का लोकसभा अध्यक्ष पर हमला….यह भी पढ़े

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के