By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > उत्तर प्रदेश > Ram Mandir Trust Meeting : चंपत राय की जगह कौन बनेगा महासचिव? रेस में 3 बड़े नाम, आज ट्रस्ट की बैठक में हो सकता है फैसला
उत्तर प्रदेश

Ram Mandir Trust Meeting : चंपत राय की जगह कौन बनेगा महासचिव? रेस में 3 बड़े नाम, आज ट्रस्ट की बैठक में हो सकता है फैसला

Abhishek Singh
Last updated: July 6, 2026 12:54 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Ram Mandir Trust Meeting : राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर नजर

Ram Mandir Trust Meeting : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बाद श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज अहम बैठक होने जा रही है। दोपहर 3 बजे होने वाली इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा के साथ-साथ ट्रस्ट की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।बैठक को लेकर सबसे अधिक चर्चा इस बात की है कि यदि चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार होता है, तो उनकी जगह ट्रस्ट का नया महासचिव कौन बनेगा।

Contents
Ram Mandir Trust Meeting : राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर नजरRam Mandir Trust Meeting : महासचिव पद की दौड़ में तीन प्रमुख नामRam Mandir Trust Meeting : सुरक्षा कारणों से बदला गया बैठक का स्थानRam Mandir Trust Meeting : चंपत राय और अनिल मिश्रा भी रहेंगे मौजूदRam Mandir Trust Meeting : SIT की रिपोर्ट और CEO नियुक्ति पर भी होगा मंथनRam Mandir Trust Meeting : बैठक के फैसलों पर देशभर की नजर

Ram Mandir Trust Meeting : महासचिव पद की दौड़ में तीन प्रमुख नाम

सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के महासचिव पद के लिए फिलहाल तीन प्रमुख नामों पर विचार किया जा रहा है।

  1. बजरंग बागड़

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के महामंत्री
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट
पूर्व में नालको (NALCO) के चेयरमैन रह चुके हैं

  1. नीरज दौनेरिया

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक
राम मंदिर आंदोलन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं
संगठनात्मक अनुभव के कारण मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं

  1. कृष्णमोहन

सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी
पूर्वी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संघ संचालक रह चुके हैं

Ram Mandir Trust Meeting : सुरक्षा कारणों से बदला गया बैठक का स्थान

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पहले मणि राम दास छावनी में प्रस्तावित थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और मीडिया की भारी मौजूदगी को देखते हुए इसे बदलकर राम मंदिर परिसर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास करेंगे। ट्रस्ट के अधिकांश सदस्य इसमें प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे, जबकि वरिष्ठ सदस्य के. परासरण ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़ेंगे।

Ram Mandir Trust Meeting : चंपत राय और अनिल मिश्रा भी रहेंगे मौजूद

बैठक में महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा भी शामिल होंगे। दोनों से हाल ही में अयोध्या पुलिस ने चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ की थी।गौरतलब है कि चढ़ावा चोरी विवाद के बाद 26 जून को चंपत राय ने महासचिव पद से इस्तीफा सौंप दिया था, जिसके बाद से नए महासचिव की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Ram Mandir Trust Meeting : SIT की रिपोर्ट और CEO नियुक्ति पर भी होगा मंथन

बैठक में विशेष जांच दल (SIT) की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के सामने प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति पर भी विचार किया जाएगा।यदि ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति को मंजूरी मिलती है, तो राम मंदिर के प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कई अधिकार मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपे जा सकते हैं।

Ram Mandir Trust Meeting : बैठक के फैसलों पर देशभर की नजर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद आयोजित यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। महासचिव पद पर नई नियुक्ति, SIT रिपोर्ट और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े फैसले आने वाले समय में राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और प्रबंधन की दिशा तय कर सकते हैं।

read more : Monsoon Diet Tips : मानसून में क्या नहीं खाना चाहिए? बारिश के मौसम में इन 5 चीजों से रहें दूर, वरना बढ़ सकता है इंफेक्शन का खतरा

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMP NewsnewsRam Mandir Trust MeetingTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Katihar Railway Station RPF Operation Nanhe Farishte Rescue
बिहार

Katihar Railway Station RPF Operation Nanhe Farishte Rescue: कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’: मदरसा बोर्ड में पढ़ाई के विवाद पर घर से भागा 12 वर्षीय बालक रेस्क्यू; चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

By Yoganand Shrivastava
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Agniveer Recruitment : अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत! नौसेना 75% और सेना-वायुसेना 50% जवानों को स्थायी करने पर कर रहीं विचार

By Abhishek Singh
Kullu Babeli Paragliding Accident
हिमाचल प्रदेश

Kullu Babeli Paragliding Accident: कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा: लैंडिंग के वक्त संतुलन खोकर बीच हाईवे पर गिरा पायलट

By Yoganand Shrivastava
Hamirpur Police Sub Inspector Girish Mishra Theft Truck Driver
उत्तर प्रदेश

Hamirpur Police Sub Inspector Girish Mishra Theft Truck Driver: हमीरपुर में खाकी शर्मसार: खर्चे पूरे करने के लिए दरोगा ने ट्रक से की ₹20,000 की चोरी; चालक ने बीच सड़क पर दबोचकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?