BY- ISA AHMAD
विजन 2047 को लेकर किया बड़ा ऐलान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव विकाश शील ने पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में राज्य के लिए अपने विजन और प्राथमिकताओं को साझा किया।
विजन 2047 पर फोकस
मुख्य सचिव विकाश शील ने कहा –
- “विजन 2047 को पूरा करना एक बड़ा लक्ष्य है। मेरे पास राज्य और केंद्र में काम करने का लगभग 30 वर्षों का अनुभव है। उसी अनुभव के आधार पर छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर कार्य करने का प्रयास करूंगा।”
भ्रष्टाचार पर सख्ती का संकेत
ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा आईएएस अधिकारियों पर लगे आरोपों को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में कुछ ऐसे हालात बने हैं, जिन्हें गंभीरता से सुधारने की आवश्यकता है।
- “अधिकारियों को बेहतर तरीके से काम करना होगा। जहां भी गड़बड़ियां पाई जाएंगी, वहां कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
नई उम्मीदों के साथ शुरुआत
मुख्य सचिव विकाश शील का पदभार ग्रहण करना प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा और उम्मीद की शुरुआत माना जा रहा है। अब देखना होगा कि उनका अनुभव और विजन छत्तीसगढ़ के विकास पथ को किस दिशा में आगे बढ़ाता है।





