,

रायपुर: हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Raipur: Police takes major action at the house of history-sheeter Rohit Tomar

रिपोर्टर: हिमांशु पटेल

10 घंटे तक चली तलाशी

रायपुर — राजधानी रायपुर में अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पर मंगलवार देर रात 11 बजे पुलिस ने 10 घंटे लंबी दबिश दी, जो बुधवार सुबह तक जारी रही।

इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने रोहित तोमर के घर से

अवैध हथियार,

बड़ी मात्रा में नगदी,

सोना,

महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,

लग्जरी गाड़ियां,

तथा जमीनों के दस्तावेज जब्त किए हैं।

कार्रवाई का संचालन तैलीबांधा थाना पुलिस की अगुवाई में किया गया, जिसमें ASP, DSP, TI सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त कर यह कार्रवाई की।

लंबे समय से सिरदर्द बने हैं रोहित और वीरेंद्र तोमर

रोहित तोमर और उसका भाई वीरेंद्र तोमर, रायपुर पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बने हुए हैं। दोनों के खिलाफ हत्या, लूट, जमीन कब्जा और मारपीट जैसे 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। हाल ही में LOD क्लब में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ बाउंसरों की मदद से की गई मारपीट के बाद रोहित तोमर पर शिकंजा कसना शुरू हुआ।

अभी तक फरार हैं दोनों आरोपी

इस समय रोहित और वीरेंद्र तोमर दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी विधिवत प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह छापेमारी राजधानी में अपराधियों के खिलाफ हो रहे कड़े रुख का संकेत देती है, और आने वाले दिनों में ऐसे और भी अभियान चलाए जा सकते हैं।

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…