रायपुर नगर निगम द्वारा यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raipur Municipal Corporation openly flouts traffic rules

कचरा गाड़ी में ढोए जा रहे कर्मचारी

राजधानी रायपुर में जहां एक ओर पुलिस और यातायात विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रायपुर नगर निगम खुद ही यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है। ताजा मामला राजधानी से सामने आया है, जहाँ कचरा गाड़ी में निगम कर्मचारियों को खतरनाक ढंग से ढोया जा रहा है।

हादसे को दे रहे न्योता

व virअभ्यास के नाम पर सड़कों पर जागरूकता फैलाने वाली निगम प्रशासन की यह तस्वीर उसकी लापरवाही और दोहरे रवैये की पोल खोलती है। निगम की कचरा गाड़ियों में सुरक्षा उपकरणों के बिना कर्मचारियों को बैठाकर इधर-उधर ले जाया जा रहा है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है।

खरोरा हादसे से भी नहीं सीखा सबक

गौरतलब है कि हाल ही में खरोरा क्षेत्र में एक मालगाड़ी से टकराकर कचरा वाहन की दुर्घटना हो गई थी, जिसमें गंभीर जनहानि की स्थिति बनी थी। बावजूद इसके रायपुर नगर निगम ने न तो सुरक्षा मानकों को अपनाया और न ही कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

सड़क सुरक्षा अभियान पर उठे सवाल

रायपुर पुलिस और यातायात विभाग के साथ मिलकर नगर निगम शहरभर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान चला रहा है, लेकिन स्वयं निगम प्रशासन ही इन नियमों का पालन नहीं कर रहा है। इससे सवाल उठता है कि जब नियम बनाने वाला ही नियमों का पालन नहीं करेगा, तो आम नागरिकों से अपेक्षा कैसे की जा सकती है?

कर्मचारी भी असुरक्षित

कचरा गाड़ियों में सफाई कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के ढोना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि मानव अधिकारों का भी हनन है। प्रशासन की यह लापरवाही कर्मचारियों की जान जोखिम में डाल रही है।

अब देखना यह है कि इस लापरवाही पर उच्च प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और क्या रायपुर नगर निगम अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगा या फिर इसी तरह नियमों की अनदेखी करता रहेगा।

Dharmendra Pradhan : शिक्षा मंत्री नहीं रहे प्रधान, इस्तीफे से निकला समाधान

Dharmendra Pradhan : नई दिल्ली, आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का

Bihar Bandh बिहार बंद का शेखपुरा में मिला-जुला असर, चौक-चौराहों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

रिपोर्टर: रंजन कुमार Bihar Bandh बिहार बंद के आह्वान का शेखपुरा जिले

Earthquake in Nashik: नाशिक में भूकंप के चार झटकों से दहशत, 3.6 तीव्रता तक दर्ज कंपन

Earthquake in Nashik महाराष्ट्र के नाशिक जिले में शनिवार को भूकंप के

Morena News: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज मुरैना तक, भीम आर्मी ने निकाली रैली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena News दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया, छात्रों को दी बधाई

Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर

Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹2,622 और चांदी ₹6,974 महंगी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के

Pilibhit News: घर से लापता दो किशोर गजरौला पुलिस को मिले, सकुशल परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit News पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से घर से निकले

PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज की टिप्पणी, बोले- डर गए प्रधानमंत्री?

PM नरेंद्र मोदी द्वारा NEET पेपर लीक मामले पर जारी किए गए

Netflix से प्राइम वीडियो तक, जानें इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या हुआ रिलीज?

Netflix: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान