Isa Ahmad
Raipur Mowa shooting case: इलाज के दौरान दुर्गेश्वरी ने तोड़ा दम
Raipur Mowa shooting case: रायपुर के मोवा इलाके में हुए गोलीकांड में घायल दूसरी युवती दुर्गेश्वरी की भी मौत हो गई है। उसे गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
Contents
read also: SRH vs PBKS का मुकाबला आज, टॉप टीमों के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत
Raipur Mowa shooting case: जीजा ने ही चलाई गोली, बहन की मौके पर मौत
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जीजा जितेंद्र वर्मा ने ही दोनों बहनों पर गोली चलाई थी। इस हमले में दुर्गेश्वरी की बहन गीतांजलि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। अब दूसरी बहन की भी मौत के बाद मामला डबल मर्डर में बदल गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों की जांच जारी है।





