रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है।” उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली को स्वदेशी भावना के साथ, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए मनाएं और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलाएं।
समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 20, 2025
यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता के दिव्य प्रकाश से आलोकित करे। भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि बुद्धि और विवेक का दीप सदा प्रज्वलित रहे,और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर-आँगन को धन-धान्य, सौभाग्य और आनंद… pic.twitter.com/XRdk3MrkHI
मुख्यमंत्री का यह संदेश प्रदेशवासियों के लिए उत्साह और प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।





