,

रायपुर ब्रेकिंग: खरोरा थाना क्षेत्र की हत्या का खुलासा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raipur Breaking: Murder in Kharora police station area revealed

जमीन और जादू-टोने के शक में दो सगे भाइयों ने महिला को उतारा मौत के घाट

रायपुर: खरोरा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई महिला हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में दो सगे भाइयों को महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मृतका की पहचान पद्मा यादव के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि राजू यादव और जीवन यादव नाम के दो सगे भाइयों ने मिलकर महिला की हत्या की। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने डंडे से बेरहमी से पीटा, फिर महिला के सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी जान ले ली।

हत्या के पीछे की वजह जमीन विवाद और जादू-टोने की आशंका बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें शक था कि पद्मा यादव किसी तरह का टोटका कर रही थी, जिससे उनका नुकसान हो रहा था। इसी शक के चलते उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।

खरोरा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस खुलासे से गांव में फैली सनसनी के बीच लोगों में थोड़ी राहत देखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी अंधविश्वास या विवाद के चलते अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति