,

रायपुर में बदमाशों का आतंक: रात होते ही सड़कों पर असुरक्षा, चाकू लहराकर युवक से लूटपाट की कोशिश

रायपुर में बदमाशों का आतंक: रात होते ही सड़कों पर असुरक्षा, चाकू लहराकर युवक से लूटपाट की कोशिश

Reporter: HImanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

राजधानी रायपुर में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में दिन ढलते ही राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। बुधवार रात सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कोटा-गुढ़ियारी रोड पर साइकिल सवार युवक को रोककर मारपीट की और लूटपाट की कोशिश की।

युवक किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि आरोपी चाकू लहराते हुए इलाके में दहशत फैला रहे थे।

लगातार बढ़ रही वारदातों से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त बेहद कमजोर है, जिसके चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…