,

रायपुर : साईं ड्रीम्स सोसाइटी की छठी मंजिल से कूदकर युवती ने की खुदकुशी

Raipur: A girl committed suicide by jumping from the sixth floor of Sai Dreams Society

पुलिस जांच में जुटी

रायपुर, 4 जून 2025: राजधानी के अमलीडीह इलाके में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। साईं ड्रीम्स सोसाइटी की छठी मंजिल से 27 वर्षीय युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान जसविंदर कौर उर्फ जैसी के रूप में हुई है, जो भिलाई खुर्सीपार की निवासी थी।

जानकारी के मुताबिक, जैसी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी और उसका अपने पूर्व प्रेमी से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई थी, जिसके बाद जैसी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना देर रात करीब 2 बजे की है, जब सोसाइटी के लोगों ने जोर की आवाज सुनी और नीचे आकर देखा तो जैसी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। मौके पर पहुंची न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस कुछ संदेहियों से पूछताछ भी कर रही है और जैसी के मोबाइल व कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।

इस दर्दनाक घटना के बाद से सोसाइटी और इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि यदि किसी की प्रताड़ना के कारण जैसी ने यह कदम उठाया है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…