बीफ के शक में 72 साल के बुजुर्ग की पिटाई पर राहुल गांधी का रिएक्शन, बीजेपी को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात, जानें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

महाराष्ट्र के धुले एक्सप्रेस ट्रेन में गोमांस के शक में 72 साल के शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब इस मामले पर राजनीति भी गर्मा गई है। दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उस बुजुर्ग की तस्वीर शेयर करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर नफरत और खुलेआम हिंसा फैलाने का आरोप भी लगाया।

राहुल ने बीजेपी को लिया आड़े हाथों

राहुल गांधी ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर लिखा, नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले देश भर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं। भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं। भाजपा सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है।

उन्होंने आगे लिखा, अल्पसंख्यकों, खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का इकबाल कायम किया जाना चाहिए। भारत की सांप्रदायिक एकता और भारतवासियों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला संविधान पर हमला है जो हम बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले – नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे।

ओवैसी ने भी बोला था हमला

बता दें कि कुछ ऐसा ही मामला हरियाणा के चरखी दादरी से भी आया था। यहां गोमांस खाने के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई। जिस पर सियासत गरमाई हुई है। एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, “एक बुज़ुर्ग मुसलमान को संघी गुंडों ने बेरहमी से पीटा। संघी हमेशा झुंड में आते हैं, ये लोग सिर्फ़ कमज़ोरों को निशाना बना सकते हैं। इनमें इतनी हिम्मत इसलिए है क्योंकि बीजेपी की हुकूमत इनका आंतरिक समर्थन करती है।”

ओवैसी ने एक्स पर लिखा, “हरियाणा में गौ रक्षकों ने साबिर नामक शख़्स का क़त्ल कर दिया और असीर नामक शख़्स को घायल कर दिया। साबिर के क़ातिलों में दो लड़के पकड़े गए जो 18 साल के भी नहीं थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ रक्षा के नाम पर हो रहे आतंक को कोई नहीं रोक सकता। अगर कोई हुकूमत हमारे जान और माल की हिफाज़त नहीं कर सकती, तो ऐसी हुकूमत का क्या फ़ायदा?”

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए

Horoscope: जानें 2 अप्रैल 2026 का राशिफल

Horoscope: ग्रहों की स्थिति के अनुसार 2 अप्रैल 2026 का दिन सभी

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक