Rahul Gandhi Ram Temple Visit: राम मंदिर दर्शन को लेकर राहुल गांधी का रुख स्पष्ट, जल्द अयोध्या जाने की संभावना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rahul Gandhi Ram Temple Visit

Edit by: Priyanshi Soni

Rahul Gandhi Ram Temple Visit: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अब पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। यह मंदिर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है। प्रतिदिन हजारों-लाखों की संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

Rahul Gandhi Ram Temple Visit: कई बड़े नेताओं ने किए रामलला के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता अब तक राम मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। राम मंदिर दर्शन को लेकर लगातार राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी होती रही हैं।

Rahul Gandhi Ram Temple Visit: राहुल गांधी के मंदिर न जाने पर उठते रहे सवाल

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अब तक राम मंदिर न जाने को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। अब इस मामले में कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने स्थिति स्पष्ट की है। उत्तर प्रदेश की बाराबंकी लोकसभा सीट से सांसद तनुज पुनिया ने जानकारी दी है कि राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Rahul Gandhi Ram Temple Visit: मंदिर पूर्ण होने के बाद दर्शन की थी शर्त

Rahul Gandhi Ram Temple Visit

गोंडा में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसद तनुज पुनिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि राहुल गांधी पहले ही कह चुके थे कि वे अधूरे मंदिर में पूजा नहीं करेंगे। उनका स्पष्ट मत था कि जब तक मंदिर निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक दर्शन के लिए नहीं जाएंगे।

Rahul Gandhi Ram Temple Visit: शिखर ध्वज पूजा के बाद जाने का निर्णय

तनुज पुनिया के अनुसार, चारों शंकराचार्यों की भी यही मान्यता रही है कि मंदिर के शिखर पर ध्वज की विधिवत पूजा के बाद ही दर्शन किए जाने चाहिए। अब चूंकि मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है, इसलिए राहुल गांधी का राम मंदिर जाना जल्द संभव है।

Rahul Gandhi Ram Temple Visit: राम मंदिर में हो चुका है ध्वजारोहण

गौरतलब है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को ध्वजारोहण किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे थे।

राजनीतिक हलकों में तेज हुई चर्चा

ध्वजारोहण और मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद अब राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि राहुल गांधी भी जल्द अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Indian Currency – स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के चित्र से बढ़ेगा रुपये का अंतरराष्ट्रीय मूल्य: स्वामी चक्रपाणि महाराज

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से

Pilibhit: ओढ़ाझार में बिना नोटिस गरजा बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच घर ढहाने पर हंगामा

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । जिले के बिलसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओढ़ाझार

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार