यूपी कांग्रेस को तैयार रहने को कहा गया
दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, यूपी कांग्रेस को इस संबंध में तैयार रहने को कहा गया है। हालांकि, महाकुंभ में कब जाना है, इसका निर्णय राहुल गांधी खुद करेंगे। इस समय यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे महाकुंभ में हैं।
कांग्रेस के नेताओं के इस दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। बताया जा रहा था कि राहुल गांधी पहले 4 फरवरी को महाकुंभ जाने वाले थे, लेकिन संसद सत्र के कारण उनका यह दौरा टल गया।

महाकुंभ का समापन 26 मार्च को होगा। अब चूंकि संसद सत्र का पहला चरण समाप्त हो चुका है, राहुल गांधी के दौरे की योजना बन सकती है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, और अमृत स्नान के बाद भी बड़ी संख्या में लोग संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महाकुंभ में जाने का अपना कार्यक्रम पहले घोषित किया था, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया। उन्होंने कहा था कि कांग्रेसी नेता 10 फरवरी के बाद महाकुंभ जाएंगे। साथ ही, उन्होंने महाकुंभ में भगदड़ की घटना में लापता और घायल श्रद्धालुओं की सूची जारी करने की मांग की थी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया।
ये भी पढ़िए: महाकुंभ 2025: प्रयागराज में पीएम मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस: एक ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत”





