,

राबड़ी देवी का बड़ा दावा: “तेजस्वी यादव की जान को चार बार मारने की साजिश हो चुकी है”

BY: Yoganand Shrivastva

बिहार की सियासत में गर्मी बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को एक चौंकाने वाला बयान देते हुए दावा किया कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है।

राबड़ी देवी ने क्या कहा?

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव को जान से मारने की अब तक चार बार कोशिश की जा चुकी है। उन्होंने सत्ताधारी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “साजिश किसने रची होगी? जेडीयू और बीजेपी के अलावा कौन कर सकता है? ये लोग संस्कारहीन हैं, नाले के कीड़े हैं।” उनके इस बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।

बिहार चुनाव का समय नजदीक

राज्य में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में संभावित हैं। कुल 243 सीटों के लिए मतदान होगा और किसी भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होगी।

मुख्य मुकाबला किनके बीच?

इस बार का चुनाव एनडीए (भाजपा, जेडीयू, लोजपा, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा) और महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, वाम दल) के बीच होगा। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM भी चुनौती पेश कर सकती हैं।



राबड़ी देवी का यह बयान बिहार चुनावी माहौल को और ज्यादा तीखा बना सकता है। तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चिंता और बहस दोनों शुरू हो गई हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस दावे पर क्या कदम उठाता है।

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…