,

अल्लू अर्जुन के साथ जुड़ेंगे सनी देओल, पुष्पा 2: द रूल के साथ जाट का टीज़र लॉन्च

Pushpa 2 Jaat: Jaat teaser will hit the theaters with Pushpa 2, Sunny Deol will join Allu Arjun

‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर लगातार चर्चाएं तेज़ है। साउथ सुपर स्टार की फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज़ से पहले ही कई रिकार्ड तोड़ दिए है। यही कारण है कि अब अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर भी पुष्पा के साथ जुड़ गया है। बता दे कि, ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर को रिलीज़ होगी जिसका प्रीमियर 4 दिंसबर को हुआ, फिल्म के प्रीमियर से पहले ‘जाट’ का टीज़र दिखाया गया।

सनी की फिल्म से सनसनी
‘जाट’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता सनी देओल और रणदीप हुड्डा ने एक्स पर सनी का एक पोस्टर साझा करते हुए खबर की घोषणा की। उन्होंने लिखा, ‘जाट का सबसे शानदार टीजर लॉन्च। दुनिया भर में 12,500 प्लस स्क्रीन पर विशाल जाट टीजर का गवाह बनें, खास तौर पर पुष्पा 2 द रूल के साथ। बड़े पर्दे पर मास फेस्ट की झलक का आनंद लें। एक्शन सुपरस्टार सनी देओल अभिनीत। गोपीचंद मलिनेनी द्वारा निर्देशित।’

जाट फिल्म का पहला लुक
‘जाट’ का निर्देशन गोपीचंद ने किया है और फिल्म से सनी का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह एक बड़े से पंखे को थामे हुए हैं। सनी और रणदीप के अलावा फिल्म में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा भी हैं। थमन एस फिल्म के संगीतकार हैं, ऋषि पंजाबी सिनेमेटोग्राफर हैं और नवीन नूली संपादक हैं। मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म क निर्माण किया है, जिसमें ‘पुष्पा 2: द रूल’ का भी निर्माण किया है।

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…