PPT Exam : एक से पांच मिनट लेट होने पर रोके गए छात्र, परीक्षा छूटने से भविष्य को लेकर चिंता
PPT Exam : छत्तीसगढ़ के बालोद में पीपीटी (PPT) परीक्षा के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब देर से पहुंचे कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से मना कर दिया गया। नाराज छात्रों और उनके परिजनों ने केंद्र के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा केंद्र प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया।

PPT Exam : जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित था। आरोप है कि एक मिनट से लेकर पांच मिनट तक देरी से पहुंचे दर्जनभर से अधिक परीक्षार्थियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे नाराज छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।
PPT Exam : परीक्षार्थियों ने केंद्र प्रभारी पर लगाए आरोप, प्रशासन ने नियमों का दिया हवाला
PPT Exam : परीक्षार्थियों का कहना है कि वे समय पर केंद्र पहुंचे थे, लेकिन बावजूद इसके उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। छात्रों ने कहा कि परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने से उनका एक साल बर्बाद हो सकता है। कई परीक्षार्थी भावुक भी नजर आए और प्रशासन से राहत की मांग करते रहे।
PPT Exam : मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। अपर कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा ने कहा कि परीक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना आवश्यक है और निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जा सकता।घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। वहीं परीक्षार्थियों और उनके परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
READ MORE : Illegal Paneer Storage : दुर्ग में अवैध पनीर स्टोरेज का भंडाफोड़, बॉयज हॉस्टल की आड़ में चल रहा था कारोबार

