Political Controversy : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस को घेरा, देश से माफी की मांग
Political Controversy : राजधानी रायपुर में बीजेपी की आक्रोश रैली के दौरान वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष ने षड्यंत्रपूर्वक लोकसभा में गिराया और इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस अब अपने बयानों से गलती छिपाने की कोशिश कर रही है, जबकि पूरा देश सच्चाई देख चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर पूरे देश की मातृशक्ति में आक्रोश है और बीजेपी इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी।

Political Controversy : नक्सलवाद पर भी कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, बस्तर में बैन पर दिया बयान
Political Controversy : अजय चंद्राकर ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के फैलने के पीछे कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार रही हैं, जिसमें भ्रष्टाचार और स्थानीय लोगों के शोषण को बढ़ावा मिला।उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बस्तर में 7 संगठनों पर लगाए गए प्रतिबंध का समर्थन करते हुए कहा कि यह कदम नक्सलवाद के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। चंद्राकर ने कहा कि नक्सलवाद के “रक्तबीज” को खत्म करने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई जरूरी है।
read more : Haridwar: जंगली हाथियों से बढ़ा खतरा, कुंभ से पहले सुरक्षा के लिए ट्रेंच और AI वार्निंग सिस्टम की तैयारी

