बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, अब तक 3 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Police-Naxalite encounter in Bijapur, 3 Naxalites killed so far, operation continues

रिपोर्ट- कुशाल चोपड़ा, एडिट- विजय नंदन

बीजापुर: बीजापुर जिले से एक बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सामने आई है, जहाँ सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है।

तारलागुड़ा के अन्नाराम जंगल में चल रही है मुठभेड़, यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तारलागुड़ा थाना क्षेत्र के अन्नाराम के जंगल में चल रही है। बीजापुर पुलिस के जवान क्षेत्र में नियमित सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। मारे गए नक्सलियों के शव और हथियारों की बरामदगी के संबंध में विस्तृत जानकारी मुठभेड़ समाप्त होने के बाद ही दी जाएगी।

पुलिस का सर्चिंग ऑपरेशन जारी

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) ने पुष्टि की है कि सुरक्षा बल मजबूती से नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और अन्य नक्सलियों को खोजने के लिए सघन सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। बीजापुर का यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित माना जाता है, और सुरक्षा बलों द्वारा की गई यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना