,

पुलिस ने मुठभेड़ 12 नक्सली किए ढेर, हथियारों का जखीरा भी बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image

बीजापुर : एंटी नक्सल ऑपरेशन पर जिला बीजापुर के थाना पामेड़/उसूर/बासागुड़ा/ के सरहदी क्षेत्रों के तुमरेल, सिगमपल्ली ,पुजारीकांकेर, मलेमपेंटा के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा,डीआरजी दंतेवाड़ा,एसटीएफ ,कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 एंव केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।

सर्चिंग अभियान के दौरान दिनांक 16/01/2025 के प्रातः लगभग 09:00 बजे South bastar area मे सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के PLGA BN, CRC कंपनी के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही।मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सर्च करने पर 05 महिला माओवादी समेत 12 हार्डकोर माओवादियों का शव हथियार, सामग्री सहित बरामद हुआ।मुठभेड़ में PLGA BN No 1, CRC Coy एवं अन्य माओवादी Formation के माओवादी मारे गये है,जिसकी शिनाख्तगी की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुदंरराज पी,पुलिस महानिरीक्षक केरिपु राकेश अग्रवाल,पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय, पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, उप महानिरीक्षक केरिपु देवेन्द्र सिहं नेगी सेक्टर बीजापुर, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विजय पाण्डे एवं अन्या पुलिस व केरिपु/कोबरा अधिकारियों द्वारा मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि जिला बीजापुर के थाना पामेड- उसूर- बासागुड़ा क्षेत्र में पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 एवं सेंट्रल रीजनल कमेटी कंपनी नम्बर 02 के शीर्ष माओवादियों के उपस्थिति की आसूचना पर बीजापुर,सुकमा एवं दंतेवाड़ा की डीआरजी टीम, कोबरा एवं केरिपु की संयुक्त टीम माओवादियों के विरूद्ध अभियान पर निकली थी।अभियान के दौरान सुरक्षा बलो की कार्यवाही में पीएलजी बटालियन और सीआरसी कंपनी के 12 हार्ड कोर माओवादियों को सुरक्षा बलो ने मार गिरया गया।मुठभेड़ में माओवादियों का कैम्प ध्वस्त कर मुठभेड़ स्थल से 02 नग 303 रायफल, 01 नग 12 बोर ,01 नग 315 बोर रायफल, 01 नग बटालियन टेक्टिनकल टीम द्वारा निर्मित राकेट लॉचंर ,03 नग BGL Launcher सहित माओवादियों के कैम्प एवं औजार बनाने के उपकरण आदि को ध्वस्त किया गया। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद किया गया है। मुठभेड़ में नक्सल कमाण्डर हिड़मा,बारसे देवा समेत PLGA Battalion No 01 एवं CRC कंपनी के कैडर्स डर से जंगल पहाड़ियों में भागे।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 16 दिनों में कुल 25 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये,माओवादियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

सोना व चांदी की कीमतों दर्ज की गई गिरावत.…यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख