PM Modi on Israel Iran war: मध्य पूर्व इस समय गंभीर सैन्य तनाव से गुजर रहा है। इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार बड़े हमलों की खबरें हैं। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष अधिकारियों के मारे जाने का दावा किया गया है। साथ ही आम नागरिकों की भी बड़ी संख्या में मौत की सूचना है। दूसरी ओर, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर और कुवैत जैसे देशों पर हमले किए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ गई है।
PM Modi on Israel Iran war: नेतन्याहू से प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत
Had a telephone call with PM Benjamin Netanyahu to discuss the current regional situation. Conveyed India's concerns over recent developments and emphasised the safety of civilians as a priority. India reiterates the need for an early cessation of hostilities.@netanyahu
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
इस गंभीर हालात के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार से बातचीत हुई। उन्होंने हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। साथ ही भारत ने जल्द से जल्द शत्रुता समाप्त करने की आवश्यकता दोहराई।
PM Modi on Israel Iran war: UAE राष्ट्रपति से भी की चर्चा
Spoke with President of the UAE, my brother Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan. Strongly condemned the attacks on the UAE and condoled the loss of lives in these attacks. India stands in solidarity with the UAE in these difficult times.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
Thanked him for taking care of the Indian…
प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की। उन्होंने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस कठिन समय में UAE के साथ एकजुटता से खड़ा है। साथ ही उन्होंने वहां रह रहे भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए UAE नेतृत्व का आभार जताया। भारत ने क्षेत्र में तनाव कम करने, शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के अपने रुख को भी दोहराया।
PM Modi on Israel Iran war: CCS की आपात बैठक बुलाई
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने Cabinet Committee on Security (CCS) की अहम बैठक बुलाई। यह बैठक उनके आवास पर करीब तीन घंटे तक चली। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुए। बैठक में ईरान-इजरायल युद्ध के हालात, क्षेत्रीय सुरक्षा और भारत के रणनीतिक हितों पर विस्तृत चर्चा की गई।





