क्रिसमस पर कैथेड्रल चर्च पहुंचे PM मोदी, ईसा मसीह की प्रतिमा के सामने जोड़े हाथ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM

BY: MOHIT JAIN

क्रिसमस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह दिल्ली स्थित कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे, जहां उन्होंने ईसाई समुदाय के साथ प्रार्थना में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने ईसा मसीह की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर श्रद्धा अर्पित की।

प्रार्थना सभा में दिल्ली और उत्तर भारत से आए ईसाई समुदाय के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं, दिल्ली के बिशप रेव्ह. डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की।

PM मोदी ने X पर साझा किया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने चर्च में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा,

“दिल्ली में कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में हिस्सा लिया। इस प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका। क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और सद्भावना को प्रेरित करे।”

देशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं समाज में शांति, करुणा और भाईचारे को मजबूत करती हैं
पीएम मोदी ने X पर लिखा,

“शांति, करुणा और आशा से भरे आनंदमय क्रिसमस की सभी को शुभकामनाएं। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को सुदृढ़ करें।”

ईसाई समुदाय से लगातार संवाद में रहते हैं PM मोदी

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियमित रूप से ईसाई समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं

  • 2023 में ईस्टर के अवसर पर उन्होंने दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
  • 2023 के क्रिसमस पर पीएम मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर विशेष कार्यक्रम की मेजबानी की।
  • 2024 में उन्होंने मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर आयोजित डिनर और कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में भी शिरकत की थी।

सूत्रों के मुताबिक, यह ईसाई समुदाय के साथ प्रधानमंत्री के निरंतर संवाद और समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है।

राहुल गांधी ने भी दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी क्रिसमस के मौके पर एक वीडियो संदेश साझा किया। वीडियो में वह क्रिसमस ट्री के पास खड़े नजर आए।
उन्होंने लिखा,

“सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, आनंद और समृद्धि लाए और प्रेम व करुणा से भर दे।”

उपराष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं

इस बीच उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा,

“सभी को आशा, प्रेम और दया से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। मसीह का संदेश हमें अधिक मजबूत और संवेदनशील समाज बनाने की प्रेरणा दे।”

यह खबर भी पढ़ें: Thailand: थाई सेना ने कंबोडिया में भगवान विष्णु की 30 फीट ऊंची प्रतिमा गिराई, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग