PILIBHIT: जंगल से भटककर बाहर आया हिरण कुत्तों के हमले में घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PILIBHIT: A deer straying out of the forest was injured in a dog attack.

REPORT- NIJAM ALI

PILIBHIT: जनपद के पूरनपुर क्षेत्र अंतर्गत सामाजिक वानिकी रेंज अभयपुर मु० शाहगढ़ से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। जंगल से भटककर बाहर आए एक हिरण पर आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्तों के हमले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिरण जंगल से निकलकर आबादी की ओर आ गया था, तभी आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से नोचने लगे। हमले में हिरण बुरी तरह घायल हो गया और असहाय अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया और हिरण को बचाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल की टीम मौके पर पहुंची और संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और कुछ ही समय में विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई।

वन विभाग की टीम ने घायल हिरण को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार कराया और उसे इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इलाज के बाद उसे सुरक्षित वातावरण में छोड़ा जाएगा।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी गई। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगल से सटे इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से वन्यजीवों को बचाया जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal समृद्ध किसान ही विकसित भारत 2047 की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों को

Bhopal समृद्ध किसान ही विकसित भारत 2047 की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों को

CG Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल 2026

Kota सिटी मॉल में भीषण आग, फूड कोर्ट से उठीं लपटें; दमकल ने पाया काबू

Kota: कोटा के सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप

CG Board Result 2026: आज जारी होंगे CG बोर्ड परीक्षा परिणाम

CG Board Result 2026: Raipur में घोषित होंगे रिजल्ट, विद्यार्थियों में उत्साह

Haldwani में हाथी का हमला, टांडा रेंज के जंगल में 2 लोगों की मौत

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी के टांडा रेंज में लालकुआं से

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर में सुपारी देकर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स की जीत की लय तोड़ी

Edit by : Aanya Saran पंजाब किंग्स (PBKS) को मंगलवार को मुल्लनपुर