,

Pilibhit : घुंघचाई पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pilibhit

रिपोर्ट: निज़ाम अली

सिम चोरी के जरिए ठगी का खुलासा

Pilibhit पीलीभीत जनपद के थाना घुंघचाई क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सिम कार्ड चोरी कर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा अलग-अलग लोगों के नाम पर सिम का दुरुपयोग कर आर्थिक ठगी करने की बात सामने आई है।

आरोपी के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक और बैंकिंग सामग्री बरामद

Pilibhit गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, एक टैबलेट, चार एटीएम कार्ड, एक ग्रीन रेमिट कार्ड, तीन आधार कार्ड, एक पासबुक, दो चेक बुक और ₹10,500 नकद राशि बरामद की है। बरामद सामग्री से यह स्पष्ट होता है कि आरोपी संगठित तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था।

गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस

Pilibhit पुलिस का कहना है कि यह मामला किसी बड़े साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पूरे नेटवर्क को उजागर कर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Indore: आज होगा भारत–न्यूजीलैंड वनडे मुकाबले का फैसला

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का