संभल जामा मस्जिद में सफेदी की अनुमति, हाई कोर्ट ने दिया एक हफ्ते में कार्य पूरा करने का आदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट- चंदन वर्मा, योगानंद श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश: संभल जिले में स्थित शाही जामा मस्जिद में सफेदी कराने की अनुमति मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि मस्जिद के जिन हिस्सों में सफेदी की आवश्यकता है, वहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) यह कार्य पूरा करेगा। कोर्ट ने निर्देश दिया कि यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए और इसका पूरा खर्च मस्जिद कमेटी द्वारा उठाया जाएगा।

पुताई और लाइट लगाने का आदेश

संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने एएसआई को मस्जिद की बाहरी दीवारों की सफेदी और सजावटी लाइट लगाने का निर्देश दिया। इससे पहले, कोर्ट ने एएसआई से यह स्पष्ट करने को कहा था कि वह मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई को लेकर कोई आपत्ति क्यों रखता है।

मस्जिद कमेटी के वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एफ.ए. नकवी ने कोर्ट में दलील दी कि एएसआई द्वारा प्रस्तुत हलफनामे में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई और सजावट को अनुमति क्यों नहीं दी जा रही थी। उन्होंने मस्जिद की दीवारों की रंगीन तस्वीरें भी पेश कीं, जिससे यह प्रमाणित हुआ कि सफेदी की आवश्यकता है।

रमजान से पहले सफाई और सजावट की मांग

रमजान के मद्देनजर, मस्जिद प्रबंधन समिति ने मस्जिद की सफाई, पेंटिंग और सजावट की अनुमति के लिए एएसआई को आवेदन दिया था। साथ ही, इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी इस संबंध में याचिका दायर की गई थी, जिस पर कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है।

मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के उन आदेशों का हवाला दिया, जिनमें धार्मिक स्थलों की सफाई और सजावट पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। पहले मस्जिद समिति ने एएसआई को पत्र लिखकर सफेदी और सजावट की अनुमति मांगी थी, लेकिन जब कोई ठोस जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की।

24 नवंबर की हिंसा के बाद एहतियात

मस्जिद समिति के अध्यक्ष जफर अली ने बताया कि ऐतिहासिक रूप से मस्जिद की सफाई और सजावट बिना किसी विवाद के होती रही है। लेकिन पिछले वर्ष 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद, समिति को लगा कि बिना अनुमति कार्य कराने से विवाद हो सकता है। इसी कारण, समिति ने पहले एएसआई से मंजूरी मांगी और फिर कानूनी प्रक्रिया अपनाई।

गुटखा फैक्ट्री पर आयकर विभाग का छापा: करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका, मैनेजर मौके से फरार, पूर्व ACS के करीबी बताए जा रहे डायरेक्टर..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

mp-budget : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री

mp-budget : बजट 2026-27 में लाड़ली बहनों, किसानों और ग्रामीण विकास पर

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को