Patna HC Recruitment 2026 : अगर आप कंप्यूटर पर काम करने के साथ हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग में माहिर हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। Patna High Court ने कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत ग्रुप-C कैटेगरी में कुल 48 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Patna HC Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू: 17 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 16 मई 2026
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 19 मई 2026
Patna HC Recruitment 2026 : पदों का विवरण
कुल 48 पदों में विभिन्न श्रेणियों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें 15 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
- Patna HC Recruitment 2026 : योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य
- कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट
- इंग्लिश टाइपिंग स्पीड: 40 शब्द प्रति मिनट
- हिंदी टाइपिंग स्पीड: 30 शब्द प्रति मिनट
Patna HC Recruitment 2026 : आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
अधिकतम आयु:
सामान्य/EWS (पुरुष): 37 वर्ष
सामान्य/EWS (महिला): 40 वर्ष
BC/EBC: 40 वर्ष
SC/ST: 42 वर्ष
सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
Patna HC Recruitment 2026 : चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा:
लिखित परीक्षा (MCQ आधारित)
हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट
Patna HC Recruitment 2026 : सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-04 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
Patna HC Recruitment 2026 : आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं
Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक खोलें
New Registration करके लॉगिन करें
फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें
फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें
Patna HC Recruitment 2026 : आवेदन शुल्क
सामान्य/BC/EBC/EWS: ₹1100
SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवार: ₹550
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और टाइपिंग स्किल रखते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भरना बेहतर रहेगा।

