Patiyali: गणेश पूजन एवं श्रीराम चरित मानस रामलीला मंच कार्यक्रम का भव्य आयोजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Patiyali: Grand celebration of Ganesh Puja and Shri Ram Charit Manas Ramlila stage program

रिपोर्ट: वसीम कुरैशी

Patiyali: पटियाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर में आज गणेश पूजन एवं श्रीराम चरित मानस रामलीला मंच कार्यक्रम का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कासगंज बसपा जिला प्रभारी जनाब जुनैद मियां ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के उपरांत आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा जनाब जुनैद मियां का शाल एवं माला पहनाकर जोरदार और सम्मानपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवपूर्ण दिखाई दिया।

मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जुनैद मियां ने कहा कि ग्रामवासियों द्वारा दिया गया स्नेह और सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बहन मायावती जी ने उन्हें पटियाली विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा के उद्देश्य से भेजा है, और इसके लिए वे क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद चाहते हैं। उन्होंने अपने ताऊ मरहूम प्यारे मियां साहब को याद करते हुए कहा कि उनसे उन्हें बिना भेदभाव के सभी की मदद करना और इंसानियत के रास्ते पर चलना सीखने को मिला।

जुनैद मियां ने अपने संबोधन में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि त्योहार लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली में अली शामिल होते हैं और रमज़ान में राम, फर्क केवल सोच का होता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सुख-दुख की हर घड़ी में वे क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बबलू गौतम जी (अध्यक्ष, 102 विधानसभा पटियाली), मुहम्मद हसन जी (विधानसभा उपाध्यक्ष, पटियाली), श्री नेकसे लाल जी (विधानसभा संयोजक, BVF पटियाली), जनाब अबुतलिव जी (वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता), जनाब इमरान खान जी, जनाब अफजल खान जी, श्री सुमंत कुमार जी, श्री रिंकू गौतम जी सहित अनेक सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

पूरा कार्यक्रम आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे ग्रामवासियों ने सराहना के साथ यादगार बताया।

Raipur : खरोरा का सनसनीखेज मामला, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

Raipur : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय किशोर

Chhattisgarh : नादिया में होली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कबीर मठ को दी लाखों की सौगात

रिपोर्टर : अभिलाष देवांगन Chhattisgarh : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के

RAIPUR NEWS : कांग्रेस पार्टी की पूर्व उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने भाजपा पर किए वादाखिलाफी के आरोप

रिपोर्टर:प्रविंस मनहर RAIPUR NEWS : नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस की

Madhya Pradesh : प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार 'आत्मनिर्भर

Chhattisgarh : रायगढ़ में घरघोड़ा–कुडुमकेला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो चालक जिंदा जलकर मौत

Chhattisgarh : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा और कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला

Supaul : राजेंद्र प्रसाद यादव की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए जदयू जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Supaul : जिला मुख्यालय स्थित शहनाई रिजॉर्ट में रविवार

Pakhanzur Police : पखांजूर पुलिस ने होली के मौके पर कड़ा एक्शन लिया

Pakhanzur Pohttps://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarhlice : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर भारी

Andhra Pradesh: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 21 मजदूरों की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक दिल दहला देने

Pilibhit पूरनपुर सब्जी मंडी में भारी बवाल: AIMIM जिलाध्यक्ष के साथ सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी

RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम के कई अहम ऐलान

RAIPUR : NH-30 के अधूरे हिस्से को मिली फोर लेन की हरी

Lucknow : संवेदना और सुशासन का संगम: बच्चों के ‘अभिभावक’ बने मुख्यमंत्री योगी

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान