बस सेवा संचालन में यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक यात्रियों की आवश्यकता और इंटर सिटी मार्गों के महत्व को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन सुनिश्चित करें

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नवीन यात्री बस सेवा के संचालन में यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की आवश्यकता और इंटरसिटी मार्गों के महत्व को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन किया जाए। टिकट बुकिंग, बस ट्रैकिंग जैसे टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के समस्त लाभ यात्रियों को सरलता से प्राप्त हों, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए समयसीमा निर्धारित करें तथा जल्द से जल्द प्रदेश में नवीन यात्री बस सेवा का संचालन आरंभ करना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो बस ऑपरेटर परमिट में उल्लेखित नियम शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में नवीन यात्री बस सेवा आरंभ करने और इसकी संगठनात्मक संरचना, दायित्व तथा संचालन के संबंध में समत्व भवन में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में अन्य राज्यों में संचालित व्यवस्था की जानकारी भी दी गई। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बस सेवा संचालन में लगे स्टॉफ के प्रशिक्षण के लिए संभाग स्तर पर बनेंगे ट्रेनिंग सेंटर

बैठक में जानकारी दी गई की शहरी, ग्रामीण परिवहन सेवा के साथ-साथ अंतर शहरी अन्तर्राज्यीय नवीन यात्री परिवहन सेवा का प्रबंधन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय होल्डिंग कंपनी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। क्षेत्रीय स्तर पर कंपनियां होंगी और जिला स्तर पर निगरानी के लिए भी परिवहन समितियां का गठन होगा। राज्य स्तरीय और संभाग स्तरीय कार्यालय में कंट्रोल एवं कमांड सेंटर स्थापित किए जाएंगे। नोटिफाईड रूटस पर निविदा प्रक्रिया से ऑपरेटर का चयन तथा अनुबंध होगा। कंपनी, अनुबंधित ऑपरेटर्स को परमिट और संचालन में सहयोग प्रदान करेगी। यात्री बस सेवा संचालन में लगे स्टाफ के प्रशिक्षण के लिए संभाग स्तर पर ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।

अपडेट आईटी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का होगा उपयोग

यात्रियों की सुविधा और बेहतर बस सेवा संचालन के लिए अद्यतन आईटी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का उपयोग किया जाएगा। यात्रियों के लिए ई-टिकट, मोबाइल एप, बस ट्रैकिंग, ऑक्युपेंसी देखने और भुगतान की सरलतम सुविधा उपलब्ध होगी। अनुबंधि ऑपरेटर्स के लिए ऑपरेटर ऐप, वीडियो ऑडिट सॉफ्टवेयर, फील्ड ऑडिट डैशबोर्ड आदि की व्यवस्था होगी। राज्य एवं संभाग स्तरीय कंपनियां ,कंट्रोल कमांड सेंटर सॉफ्टवेयर, बस- ऑटो-टैक्सी-मेट्रो आदि के लिए एक बुकिंग प्लेटफार्म, ऑनलाइन ई-बुकिंग तथा बसों की संपूर्ण मॉनिटरिंग के लिए बोर्ड का उपयोग करेंगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, श्री एसएन मिश्रा, प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला, श्री मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव, विधि श्री एन.पी. सिंह उपस्थित थे।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के