Pashupatinath Lok Mandsaur: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pashupatinath Lok Mandsaur

Pashupatinath Lok Mandsaur: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंदसौर में भगवान श्री पशुपतिनाथ लोक का भव्य लोकार्पण किया। प्रथम चरण में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस लोक के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मंदिर की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति को दर्शाने वाली चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Pashupatinath Lok Mandsaur: पालकी में विराजित रजत प्रतिमा की पूजा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर परिसर में पालकी में रजत प्रतिमा के रूप में विराजित भगवान पशुपतिनाथ की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Pashupatinath Lok Mandsaur

ई-कार्ट से किया पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ई-कार्ट में बैठकर पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण किया और इसकी भव्यता, सुव्यवस्थित संरचना तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की सराहना की।

Pashupatinath Lok Mandsaur: 22 फीट ऊंचा त्रिनेत्र रुद्राकनी बना आकर्षण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 22 फीट ऊंचे त्रिनेत्र रुद्राकनी का अनावरण किया। इसके मध्य में स्थापित रुद्राक्ष भगवान शिव के त्रिनेत्र स्वरूप का दिव्य आभास कराता है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Pashupatinath Lok Mandsaur

यज्ञशाला में मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति
एम्फी थियेटर परिसर स्थित यज्ञशाला में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र बना पशुपतिनाथ लोक
शिवना नदी की पावन जलधारा के समीप स्थित पशुपतिनाथ लोक मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवविकसित स्वरूप में यह लोक पहले से कहीं अधिक भव्य और मनमोहक हो गया है। चार भव्य प्रवेश द्वारों से श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित की गई है।

Pashupatinath Lok Mandsaur

Pashupatinath Lok Mandsaur: श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं

पशुपतिनाथ लोक में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपन एयर थियेटर का निर्माण किया गया है, जहां सांस्कृतिक और रंगमंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। आपात परिस्थितियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा कक्ष की भी व्यवस्था की गई है।

म्यूरल वॉल और पेंटिंग्स से आध्यात्मिक अनुभूति
मंदिर परिसर में शिव-लीलाओं पर आधारित आकर्षक म्यूरल वॉल तथा भगवान पशुपतिनाथ महादेव के इतिहास पर आधारित पेंटिंग्स श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती हैं।

Pashupatinath Lok Mandsaur

यह खबर भी पढ़ें: Sitamau News 29 January : सीतामऊ साहित्य महोत्सव सांस्कृतिक पुनरुत्थान का है पर्व: सीएम

तीर्थनगरी के स्वरूप में विकसित हुआ परिसर
श्री पशुपतिनाथ लोक में सत्संग भवन, उद्यान, शिव स्तंभ, म्यूरल वॉल, सेल्फी प्वाइंट और सुव्यवस्थित पाथवे का निर्माण किया गया है, जिससे पूरा परिसर एक भव्य तीर्थनगरी के रूप में विकसित हुआ है।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के